फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many secrets are hidden in the mind of Nigerian Michael Benson

Noida News: नाइजीरियाई माइकल बेंसन के जेहन में छुपे हैं कई राज

Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Many secrets are hidden in the mind of Nigerian Michael Benson
नाइजीरियाई माइकल बेंसन के जेहन में छुपे हैं कई राज
विज्ञापन

- कैमिकल की खरीदारी, सिंथेटिक ड्रग्स की बिक्री से लेकर सांठ-गांठ तक का है सूत्रधार
- पत्नी के हाईकोर्ट में जाने के बाद पुलिस ने तलाश की तेज, जवाब देने की भी तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दो ड्रग्स फैक्टरियों के खुलासे के सूत्रधार बताये गए माइकल बेंसन के जेहन मेें कई राज छुपे हैं। पुलिस ने दावा किया था कि उसकी गिरफ्तारी के बाद रैकेट से जुड़ी कई अहम जानकारी मिलेगी। वहीं, ये भी जानकारी मिली है कि वर्ष 2020 से ग्रेटर नोएडा के डिपो मेट्रो स्टेशन के करीब थीटा-2 सेक्टर और जज सोसाइटी पुलिस चौकी के करीब मित्रा सोसाइटी के मकान में ड्रग्स की फैक्टरी किसकी सांठ-गांठ से चल रहीं थीं। यह जानकारी भी माइकल या उसके साथी दे सकते हैं। ऐसे में माइकल की पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दी है। इसके चलते पुलिस टीम ने न केवल माइकल की तलाश तेज कर दी है बल्कि बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का जवाब देने की भी तैयारी कर रही है।

बता दें कि ड्रग्स फैक्टरी खुलासे में सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह थी कि डिपो मेट्रो स्टेशन के सामने थीटा-2 सेक्टर में मकान में फैक्टरी के खुलासे के दौरान पुलिस ने तीन डायरी और एक रजिस्टर बरामद किया था। रजिस्टर में वर्ष 2020 से फैक्टरी में आने वाले लोगों की उपस्थिति मिली है। इसके अलावा डायरियों से भी कई जानकारी मिली। माइक केस में नामजद नहीं था। लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में याचिका दी। जिसमें कहा गया कि दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाला नाइजीरियाई मूल का माइकल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व गोवा में ड्रग्स की आपूर्ति करता है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर माइकल व उसके साथियाें का पता लगाने और माइकल के दोस्त के घर के पास खड़ी कार व उसमें से ड्रग्स व दो मोबाइल बरामद करने का हवाला दिया। पुलिस ने आरोपी चिडी को रिमांड पर लेने के बाद मित्रा सोसाइटी में चल रही ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


ये खुलासे होना बाकी
- ड्रग्स तस्करी के रैकेट का मास्टर माइंड कौन है।
- ग्रेनो में ड्रग्स तैयार करने के लिए कैमिकल देने वाले की गिरफ्तारी।
- गोवा-मुंबई में कूरियर के पैकेट लेकर कार्गो से तस्करी की किसकी थी जिम्मेदारी।
- दिल्ली, मुंबई, गोवा के बीच और किन-किन होटलों तक थी ड्रग्स की आपूर्ति।
- ग्रेनो में किसकी शह और सांठ-गांठ से लंबे समय से फैक्टरी संचालित हो रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed