फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many questions related to Anuj shooter Greater Noida University are yet to be answered

Shiv Nadar University Murder: क्या झूठी है अनुज के ब्रेन कैंसर की बात? नहीं मिले हैं इन 5 सवालों के जवाब

Fri, 19 May 2023 09:47 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा/ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 May 2023 09:47 PM IST
सार

शिव नादर विश्वविद्यालय के छात्र अनुज ने पहले अपनी दोस्त स्नेहा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने 23 मिनट का वीडियो बनाया और अपना गुनाह कबूल भी किया। लेकिन अभी भी अनुज से जुड़े कई सावलों के जवाब बाकी हैं। 

विज्ञापन
Many questions related to Anuj shooter Greater Noida University are yet to be answered
आरोपी छात्र अनुज ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी थाना क्षेत्र स्थित शिव नादर विवि में छात्र अनुज ने सहपाठी छात्रा स्नेहा की दो गोलियां मारकर हत्या के बाद खुदकुशी धोखे और बीमार से तंग आकर की। अनुज ने लगभग 23 मिनट के वीडियो में अपनी व्यथा बयां की है, ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुज ने अपने जीवन की परेशानियों को बयां करते हुए स्नेहा पर कदम-कदम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि ऐसे इंसान को जीने का हक नहीं जो कई जिंदगी बर्बाद करे। मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया, लेकिन ऐसे इंसान को सजा देकर अच्छा इंसान बनूंगा। मैं नेशनल स्तर का खिलाड़ी हूं, मुझे थर्ड स्टेज का ब्रेन कैंसर है। अगर वह सर्जरी नहीं कराता है तो वह केवल दो साल जी पाएगा।

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर का एथलीट था अनुज
अनुज ने वीडियो की शुरूआत में अपनी बहन को जलाकर मारने और चाचा की हार्ट अटैक से मौत का जिक्र करते हुए कहा है कि उसने अपने जीवन में काफी परेशानी झेली हैं। वह राष्ट्रीय स्तर का एथलीट था। वह एक अच्छा इंसान था। किसी को परेशान नहीं करना चाहता था। स्नेहा से उसकी अच्छी दोस्ती थी। स्नेहा ने उससे छिपाकर मैस के एक कर्मचारी से दोस्ती की। मैस कर्मचारी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा था। अनुज का कहना है कि उसने उस दौरान भी स्नेहा की मदद की। इसके बाद अनुज की दोस्त फिर से कर्मचारी के संपर्क में आ गई। कुछ दिन बाद वह चाचा की मृत्यु होने पर घर गया। वापस लौटने पर उसे पता चला कि विवि में आने वाले एक वीडियो ग्राफर से स्नेहा ने दोस्ती कर ली है। अनुज ने स्नेहा को तब भी समझाया। अनुज ने अंत में कहा है कि इंसान तब टूटता है, जब कोई अपना उससे झूठ बोलता है, धोखा देता है। मैं स्नेहा के माता-पिता के भी हाथ जोड़ता हूं। मैं अपने माता-पिता से भी माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार लड़की शिकायत दे दे...सबूत देते थक जाओगे
अनुज ने वीडियो में कहा है कि स्नेहा ने उसकी शिकायत दे दी थीं। स्नेहा ने वार्डेन को भी शिकायत दी थी। उसने कहा है कि एक बार लड़की शिकायत दे दे और रोकर दिखा दे तो तुम सबूत देते-देते थक जाओगे। मैंने सबूत दिए पूरी सच्चाई बताई लेकिन किसी ने नहीं सुना। अनुज की बात से इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जब छात्रा ने अनुज के खिलाफ शिकायत की, अनुज ने भी अपनी सफाई दी। तब विवि की कमेटी इस संबंध में पुलिस को सूचना देने या कोई अन्य ठोस कदम क्यों नहीं उठा पाई।

विज्ञापन

वीडियो का ईमेल मिलने पर शुरू हुई थी अनुज की तलाश
बताया गया है कि अनुज ने हत्या व सुसाइड से पहले बनाया गया वीडियो विवि प्रबंधन को भी ईमेल किया था या फिर साथियों के जानकारी देने के बाद अनुज की तलाश शुरू हुई थी। अनुज हॉस्टल में जिस कमरे में रहता था। उस कमरे के बजाय अनुज का शव दूसरे कमरे में मिला था। अनुज ने वीडियो कब और कहां बनाया अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

ब्रेन कैंसर की अभी नहीं हुई पुष्टि
अनुज ने परिजन को ब्रेन कैंसर के बारे में नहीं बताया था। छात्र ने वीडियो में कहा है कि परिजन को इससे आघात पहुंचता। छात्र का पोस्टमार्टम कराया गया है। एडीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कैंसर की पुष्टि नहीं होगी। पुरानी मेडिकल जांच मिलने पर ही इसका पता लगेगा, लेकिन अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है, अगर छात्रा के परिजन कोई शिकायत देंगे तो केस दर्ज किया जाएगा।

इन सवालों के जवाब बाकी...
अनुज ने अवैध पिस्टल कहां से खरीदी और विवि में चेकिंग क्यों नहीं हुई?
छात्रा की शिकायत के बाद विवि ने पुलिस और परिजन को सूचना क्यों नहीं दी?
छात्र को ब्रेन कैंसर का पता कैसे चला, उसने कहा जांच कराई थी?
छात्रा ने विवि प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन उसका निस्तारण क्यों नहीं किया?
क्या विवि हास्टल में कोई भी कुछ भी अवैधानिक वस्तु ले जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed