फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many properties were found in the house raid of former General Manager of NBCC, suspected to be benami

एनबीसीसी के पूर्व महाप्रबंधक के घर छापे में कई संपत्तियां मिलीं, बेनामी होने की आशंका

Sun, 10 Jul 2022 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Many properties were found in the house raid of former General Manager of NBCC, suspected to be benami
नोएडा। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के पूर्व महाप्रबंधक डीके मित्तल के सेक्टर-19 स्थित आवास पर 25 घंटे तक आयकर विभाग की कार्रवाई चली। सीबीआई की सूचना पर पहुंची विभाग की अन्वेषण शाखा की 15 सदस्यीय टीम रात भर नोट गिनने में जुटी रही। सुबह नोट गिनने के लिए दो मशीनें भी मंगवानी पड़ीं। जांच के दौरान कई संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं, जिनके बेनामी होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सात बजे सीबीआई की जांच टीम ने तलाशी के दौरान अलमारी में रखे करीब 1.50 करोड़ रुपये और लगभग 1.2 करोड़ रुपये की जूलरी के अलावा कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। शाम करीब 6 बजे आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। नकदी व जूलरी कहां से जुटाई गई, इसे लेकर डीके मित्तल व परिजनों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

आयकर सूत्रों के मुताबिक, नकदी और जूलरी के अलावा दूसरों के नाम पर संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। साथ ही, बुलियन ट्रेडिंग से जुड़े सबूत भी जुटाए गए। जूलरी की जांच और कीमत का अंदाजा लगाने के लिए विशेषज्ञ भी बुलाए गए। शनिवार दोपहर पुलिस की निगरानी में नकदी, जूलरी व दस्तावेज संदूक में रखवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए। कागजी कार्रवाई पूरी कर शाम सात बजे जांच टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका तक पहुंचेगी जांच की आंच
डीके मित्तल नोएडा में पत्नी व मां के साथ रहते हैं, जबकि बेटा अमेरिका में रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है। दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर फर्जीवाड़े की जांच के लिए पहुंची सीबीआई ने पहले ही मोबाइल फोन सहित कुछ अहम दस्तावेज सील कर दिए थे। आयकर विभाग सीबीआई से दस्तावेज लेकर जांच करेगा। साथ ही, बैंक खातों व लॉकरों के अलावा विदेश में रहने वाले बेटे के खातों की भी जांच होगी।
1000 रुपये के पुराने नोट भी बरामद
बरामद नोटों में 500 और 200 के नए नोटों के अलावा 10, 20 और 50 के नोट के अलावा सिक्के भी जब्त किए गए। अलमारी में रखी नकदी में 1000 रुपये के पुराने नोट की गड्डी भी बरामद हुई है। पुराने नोट एक निर्धारित सीमा में ही रखे जा सकते हैं।
बुलियन मार्केट से जुड़े तार
सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिये होता है। यह वह जगह होती है जहां सोने चांदी का व्यापार वायदा बाजार से होता है। आम लोग बाजार से जेवर खरीदते हैं। वहीं, इससे जुड़े कारोबारी वायदा बाजार के जरिये खरीदारी करते हैं। जांच के दौरान आयकर की टीम ने 10 लाख रुपये से ज्यादा के बुलियन ट्रेडिंग से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए।

घर में चला रखा है गर्ल्स पीजी
डीके मित्तल सेक्टर-19 के जिस मकान में रहते हैं उसकी पहली व दूसरी मंजिल पर गर्ल्स पीजी का संचालन किया जा रहा है, जबकि भूतल पर वह खुद रहते हैं। जांच के दौरान भूतल का हिस्सा पुलिस की कड़ी निगरानी में रहा। किसी को बाहर निकलने और अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, पीजी में आने जाने पर कोई रोेक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed