फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many gangs are active who cheat in the name of getting jobs

Noida News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कई गैंग सक्रिय

Fri, 19 Jul 2024 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Many gangs are active who cheat in the name of getting jobs
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कई गैंग सक्रिय
विज्ञापन


पुलिस ने हाल ही में कई जालसाजों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर कर रहे संपर्क, पुलिस के रडार पर कई गैंग

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। देश-विदेश की कंपनियों से लेकर मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सक्रिय हैं। ये जालसाज नोएडा में दफ्तर खोलकर देश के दूसरे राज्यों के बेरोजगार युवक-युवतियों से संपर्क करते हैं और उनसे ठगी करते हैं। हाल के दिनों में नोएडा में चल रहे कई गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है। अब कमिश्नरेट पुलिस के रडार पर कई गैंग हैं।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा बहुराष्ट्रीय कंपनियों व प्लेसमेंट एजेंसियों का हब है। इन कंपनियों व एजेंसियों की आड़ में कुछ जालसाज ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल बड़ी एजेंसियों के नाम पर जालसाज फर्जी नाम व पते पर प्लेसमेंट एजेंसी खोलकर सोशल मीडिया पर विज्ञापन देते हैं। इनमें तरह-तरह की नौकरी लगवाने का ऑफर होता है। इनमें जालसाज खाड़ी देशों समेत यूरोपियन व अफ्रीकी देशों में नौकरी दिलवाने का झांसा देते हैं। इसके साथ ही नोएडा व एनसीआर की कंपनियों में भी जॉब लगवाने की गारंटी देते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिए विज्ञापन पर संपर्क कर बेरोजगार युवक-युवती इनके चंगुल में फंस जाते हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले नोएडा में सामने आए हैं, जिनमें सैकड़ों लोग विदेश में नौकरी के नाम पर जालसाजी के शिकार हुए हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र का कहना है कि सोशल साइट पर विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह को लगातार पकड़ा जा रहा है। अभी भी कई गिरोह पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन


ऐसे करते हैं ठगी
इस तरह की ठगी में शामिल जालसाज सबसे पहले सोशल मीडिया पर विज्ञापन देते हैं। विज्ञापन देखकर जब भी कोई बेरोजगार युवक संपर्क करता है तो फोन पर बात करने वाली महिला होती है। महिला देश-विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए कई देशों का नाम व वैकेंसी के बारे में बताती है। इसके बाद फिर आकर्षक सैलरी और वीजा, पासपोर्ट, मेडिकल कराने को लेकर बात होती है। फिर एडवांस में पैसे लेकर जालसाज फरार हो जाते हैं और नंबर स्विच ऑफ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 हजार लोगों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा
अभी हाल ही में नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने दो हजार से अधिक लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया था। ये गिरोह यूट्यूब चैनल खोलकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था। इससे पहले नोएडा पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक हजार से अधिक युवक-युवतियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा था। वहीं सेक्टर-27 में ऑफिस खोलकर 200 से अधिक लोगों को विदेश भेजने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया था। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका में नौकरी दिलवाने के नाम पर 150 से अधिक लोगों से ठगी करने वाले गैंग का भी पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed