फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manisha death case: CBI filed FIR after examining statements of Bhiwani police and witnesses

मनीषा मौत मामला : भिवानी पुलिस और गवाहों के बयान खंगालने के बाद सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 09 Sep 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 09 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: CBI filed FIR after examining statements of Bhiwani police and witnesses
मनीषा का फाइल फोटो।
भिवानी। मनीषा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली से तीन अगस्त को भिवानी पहुंची सीबीआई की छह सदस्यीय टीम पिछले पांच दिनों से इस मामले की जांच में लगी हुई है। टीम ने भिवानी पुलिस से सभी तथ्य और गवाहों के बयान हासिल करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम मनीषा के परिजनों, प्ले स्कूल संचालक, स्टाफ और कॉलेज प्रबंधन से भी पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन

भिवानी पुलिस जिन लोगों, प्ले स्कूल संचालक और स्टाफ के पहले बयान दर्ज कर चुकी थी, उन्हें रविवार को सीबीआई टीम ने दोबारा रेस्ट हाउस बुलाया। प्ले स्कूल संचालक रोहित दहिया और उनकी पांच महिला शिक्षिकाओं से सीबीआई ने सवाल-जवाब किए। महिला शिक्षिकाओं को शाम साढ़े पांच बजे के बाद जाने दिया गया जबकि रोहित दहिया से शाम सात बजे तक पूछताछ चली। मनीषा के पिता संजय, दादा रामकिशन और अन्य परिजनों से सीबीआई टीम उनके घर जाकर मुलाकात कर चुकी है। सोमवार को रेस्ट हाउस में सीबीआई की एक गाड़ी पूरे दिन पार्किंग में खड़ी रही जबकि दूसरी गाड़ी इलाके में सक्रिय रही। माना जा रहा है कि एक टीम ढाणी लक्ष्मण और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है ताकि जांच में अब तक छूटे तथ्यों को सामने लाया जा सके।
विज्ञापन


हर पहलु और गवाहों के बयानों की हो रही दोबारा पुष्टि
सीबीआई टीम अब तक भिवानी पुलिस की जांच में दर्ज बयानों की पुष्टि कर रही है। अधिकारियों का ध्यान इस मामले के हर पहलु को गहराई से खंगालने पर है। पांच दिन से टीम के अधिकारी अपने तरीके से इलाके में घूमकर नए सुरागों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed