फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manish Sisodia could not meet his ailing wife

Noida News: बीमार पत्नी से नहीं मिल सके मनीष सिसोदिया

Sat, 03 Jun 2023 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia could not meet his ailing wife
अदालत ने दी थी मिलने की इजाजत, घर पहुंचने से पहले ही पत्नी को अस्पताल में कराया जा चुका था भर्ती
विज्ञापन

सिसोदिया को अस्पताल जाने की इजाजत नहीं थी, पूरे दिन घर में ही रहे, शाम को जेल के लिए रवाना हो गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को बीमार पत्नी से नहीं मिल सके। सुबह वह तिहाड़ जेल से निकलने के बाद पत्नी सीमा से मिलने के लिए मथुरा रोड स्थित आवास पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पत्नी को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। अस्पताल जाने की इजाजत नहीं होने से सिसोदिया पूरे दिन घर में ही रहे और शाम में पांच बजे वापस तिहाड़ आ गए।

अदालत ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सिसोदिया को घर जाकर पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। न्यायाधीश दिनेश शर्मा ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को आदेश दिया था कि वह सिसोदिया को घर ले जाएं। सुबह नौ बजे सिसोदिया को लेकर तीसरी बटालियन की टीम वैन से जेल संख्या एक से निकली थी। घर पहुंचने पर पता चला कि पत्नी की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अदालत से उन्हें अस्पताल जाने की इजाजत नहीं मिली थी, जिससे वे पूरे दिन घर पर ही रहे। इस दौरान उन्हें मीडिया से बातचीत, मोबाइल या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया। अदालत ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी थी। परिवार के सदस्यों के अलावा उन्हें किसी से भी मिलने नहीं दिया गया। शाम करीब 4:30 बजे वे घर से तिहाड़ जाने के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed