फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mangalam Kumar of Greater Noida wins 50 lakh rupees in KBC

ग्रेनो के मंगलम कुमार ने केबीसी में जीते 50 लाख रुपये

Thu, 21 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mangalam Kumar of Greater Noida wins 50 lakh rupees in KBC
ग्रेनो के मंगलम कुमार ने केबीसी में जीते 50 लाख रुपये
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। डेल्टा वन निवासी मंगलम कुमार ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 50 लाख रुपये जीत लिए हैं। बुधवार रात यह एपिसोड प्रसारित हुआ। हालांकि, मंगलम एक करोड़ रुपये जीतने से चूक गए। वे एक करोड़ के 15वें सवाल का जवाब नहीं दे सके।

मंगलवार को प्रसारित शो में मंगलम से 11 सवाल पूछे गए थे। जवाब देकर मंगलम ने 6.40 लाख रुपये जीते थे। इन सवालों के जवाब में मंगलम ने तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया था। बुधवार को प्रसारित शो के दूसरे भाग में मंगलम ने अच्छी शुरुआत की। 12वें सवाल का आसानी से जवाब दिया, लेकिन 25 लाख रुपये के 13वें सवाल पर मंगलम ने आखिरी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया। 50 लाख रुपये के 14वें सवाल का जवाब मंगलम ने स्वयं दिया। मंगलम एक करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सके। जवाब नहीं देेने पर उन्होंने आगे नहीं खेलने का फैसला लिया। खेल छोड़ने के बाद अमिताभ बच्चन ने मंगलम से जवाब मांगा जो गलत साबित हुआ। मंगलम ने शो में बताया कि पापा ने उसकी बहन के लिए शिक्षा ऋण लिया है। इस पैसे से वह ऋण चुकाएंगे। आखिर में अमिताभ बच्चन ने अनुरोध पर मंगलम के भाई की बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, जो 14 फरवरी को एक साल की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed