फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maneger hang from fan wife cutted hand vans

मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी ने काटी कलाई की नस

Wed, 14 Aug 2019 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Maneger hang from fan wife cutted hand vans
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी 1 के र्फोथ एवेन्यू का मकान जिसमें पति ने की आत्म हत्या और पत्नी ने ? - फोटो : Grnoida
मैनेजर ने फांसी लगाई, पत्नी ने काटी कलाई की नस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-वन फोर्थ एवेन्यू के दूसरे तल पर रहने वाले एक मैनेजर ने पत्नी से हुए विवाद में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी ने भी हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस में अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं की गई है।
गौड़ सिटी-वन के फोर्थ एवेन्यू के दूसरे तल पर सन्नी पत्नी प्रियंका के साथ किराये पर रहते थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। सन्नी ग्रेटर नोएडा स्थित एक नामी इलेक्ट्रानिक कंपनी में मैनेजर थे। जबकि उनकी पत्नी एक आईटी कंपनी में नौकरी करती हैं। बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि सोमवार रात 11:30 बजे पर दोनों के आत्महत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा कि दंपती ने दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था। पुलिसकर्मी पड़ोसी की बालकनी से चढ़कर फ्लैट में घुसे। वहां सन्नी गले में फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ था, जबकि उससे कुछ दूर उनकी पत्नी प्रियंका बेसुध पड़ी थी। उनकी बाएं हाथ की कलाई की नस कटी हुई थी। पुलिस ने प्रियंका को गंभीर हालत में दिल्ली के एक नामी अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना के बाद से अभी तक सन्नी और प्रियंका के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है। हालांकि, सोसायटी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोन नहीं उठाया तो शक हुआ
बकरीद की छुट्टी होने पर सन्नी और प्रियंका घर पर ही थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पड़ोसियों ने दोपहर 3 बजे तक दोनों को देखा था। उनकी तेज आवाज सुनाई दे रही थी। सन्नी के बड़े भाई ने रविवार रात 8:30 बजे फोन किया था, लेकिन फोन नहीं उठा। कई बार फोन करने के बाद भी जब सन्नी ने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने नोएडा सेक्टर-119 में रहने वाले सन्नी के दोस्त मयूर को जानकारी दी। मयूर ने घर जाकर देखा तो फ्लैट अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने डायल-100 पर फोन कर इसकी पुलिस को दी सूचना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed