Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man sentenced to one year in prison for making obscene gestures to a Class 7 student

Noida News: 7वीं की छात्रा को अश्लील इशारे करने वाले दोषी को एक साल कैद

Wed, 22 Oct 2025 12:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to one year in prison for making obscene gestures to a Class 7 student
सिरसा। नाबालिग को अश्लील इशारा करने व मारपीट के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी राम सिंह व उसकी पत्नी सुमित्रा को दोषी करार दिया। इसके बाद न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने दोषी राम सिंह को एक साल कैद व छह हजार रुपये जुर्माने की सजा और सुमित्रा की न्यायिक हिरासत में बिताई अवधि को सजा माना है। कोर्ट ने फैसले में कहा है कि जुर्माना राशि में से पांच हजार रुपये पीड़ित को देने होंगे। दोनों के खिलाफ महिला थाना सिरसा पुलिस ने सितंबर 2021 में अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 15 सितंबर 2021 को एक नाबालिग ने महिला थाना सिरसा में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि वह सरकारी स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती है। उसका भाई उससे बड़ा है और बहन उससे छोटी है। 14 सितंबर 2021 को दोपहर लगभग 12 बजे वह गली में खेल रही थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी राम सिंह उसे बुरी तरह से इशारा करने लगा और उसे 500 रुपये देने के बहाने अपने साथ अपने घर चलने के लिए फुसलाया। डर के मारे वह अपने घर की ओर भागी और अपनी मां को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी मां ने राम सिंह को डाटा। शाम करीब सात बजे उसकी मां घर से बाहर आई तो राम सिंह सामने खड़ा था। इसी दौरान राम सिंह ने उसकी मां को गालियां देना शुरू कर दिया। राम सिंह की पत्नी सुमित्रा भी वहां आ गई और उसकी मां के साथ मारपीट करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके भाई ने डायल 112 पर फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर राम सिंह भाग गया। महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed