फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man killed his wife and brother-in-law in Greater Noida and then committed suicide

ग्रेटर नोएडा में तीन की मौत: पत्नी और साले को मारकर युवक ने दी जान, पागल है पप्पू या हत्या के पीछे दूसरी वजह

Mon, 29 Sep 2025 10:41 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 10:41 PM IST
सार

इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और हर कोई स्तब्ध है कि आखिर कैसे एक युवक ने इतनी निर्मम वारदात को अंजाम दे डाला। पप्पू लाल कई दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।

विज्ञापन
man killed his wife and brother-in-law in Greater Noida and then committed suicide
पति ने पत्नी और साले की हत्या कर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी और छह वर्षीय साले की हत्या कर खुदकुशी कर ली। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन

मूलरूप से गजरौला पीलीभीत निवासी नारायण लाल अपने परिवार के साथ रोजा जलालपुर में रहकर दिहाड़ी काम करते हैं। उनका दामाद पप्पू लाल (22) करीब 10 दिन पहले ही पीलीभीत से ग्रेटर नोएडा में उनके पास रहने के लिए आया था। सोमवार को दिन में नारायण लाल और उनकी पत्नी काम पर गए हुए थे। घर पर पप्पू लाल अपनी पत्नी जसवंती (21) और साले तेज प्रकाश (6) के साथ मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े चार बजे पप्पू लाल ने किसी बात को लेकर पहले पत्नी जसवंती और फिर अपने मासूम साले तेज प्रकाश पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

घटना के बाद पप्पू लाल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस और उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पप्पू लाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और हर कोई स्तब्ध है कि आखिर कैसे एक युवक ने इतनी निर्मम वारदात को अंजाम दे डाला। पप्पू लाल कई दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है। युवक की कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। इस दौरन परिवार के लोग खुश थे। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि पप्पू लाल यह कद उठा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed