फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man jumps from 8th floor after writing "My life has no value"

Noida News: ''मेरे जीवन का कोई मूल्य नहीं है'' लिखकर 8वीं मंजिल से कूदा युवक

Tue, 09 Jun 2026 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Man jumps from 8th floor after writing "My life has no value"
यूनिटेक कैस्केड सोसाइटी की घटना, मानसिक रूप से परेशान था
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 130 मीटर रोड स्थित यूनिटेक कैस्केड सोसाइटी में रविवार शाम एक युवक ने अपने फ्लैट की आठवीं मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल पांडे (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद सोसाइटी में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपने जीवन को निरर्थक बताते हुए उसे बचाने का प्रयास न किए जाने की बात लिखी है।
पुलिस के अनुसार विशाल पांडे परिवार के साथ यूनिटेक कैस्केड सोसाइटी में रहते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया गया कि मानसिक तनाव के कारण सामाजिक गतिविधियों से दूरी बना ली थी और अधिकांश समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करता था। परिवार का कारोबार है और सोसाइटी में उनके दो फ्लैट बताए जा रहे हैं। रविवार शाम करीब 6 बजे विशाल फ्लैट की खिड़की के पास पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को फ्लैट से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसके जीवन का कोई मूल्य नहीं है और उसे बचाने का प्रयास नहीं किया जाए। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed