फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man died while bursting a bomb with a steel glass

आखिरी दिवाली: सुतली बम पर ग्लास रखकर फोड़ रहे युवक की मौत, एक-दो बार नहीं फटा पर तीसरी बार साबित हुआ जानलेवा

Tue, 21 Oct 2025 07:23 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 07:23 PM IST
सार

मूलरूप से पीलीभीत के कंजा गांव निवासी विनोद परिवार के साथ छिजारसी कॉलोनी में मस्जिद वाली गली में रहते हैं। विनोद और उनकी पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 20 वर्षीय बेटा शिवा स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। 

विज्ञापन
man died while bursting a bomb with a steel glass
बम फोड़ने के दौरान युवक की मौत - फोटो : Gemini

विस्तार

नोएडा के छिजारसी कॉलोनी में दिवाली पर सोमवार रात सुतली बम के ऊपर स्टील का ग्लास रखकर फोड़ना जानलेवा बन गया। बम के फटने से ग्लास के टुकड़े युवक के शरीर में घुस गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

पढ़ाई कर रहा था शिवा 
मूलरूप से पीलीभीत के कंजा गांव निवासी विनोद परिवार के साथ छिजारसी कॉलोनी में मस्जिद वाली गली में रहते हैं। विनोद और उनकी पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 20 वर्षीय बेटा शिवा स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार स्टील के ग्लास में रखकर सुतली बम फोड़ रहा था शिवा
सोमवार रात को दिवाली में घर के पास ही एक प्लॉट में पटाखे छोड़ रहा था। वह सुतली बम के ऊपर बार-बार स्टील का ग्लास रखकर पटाखा छोड़ रहा था। एक दो बार फटा नहीं तो फिर से प्रयास किया। इस बार सुतली बम में उसने आग लगाई और पीछे हटा तो बम फट गया। बम फटने से स्टील के ग्लास के टुकड़े हो गए और कुछ टुकड़े उसके शरीर में जा घुसे। 

विज्ञापन

गिलास का टुकड़ा घुस गया था पसली में 
एक बड़ा टुकड़ा पसली में घुसने से अत्यधिक खून बह गया। परिजनों ने उसे एसजेएम अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद यहां से फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे चले इलाज के बाद शिवा ने दम तोड़ दिया। 
 

पुलिस का बयान
मौत की सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed