फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man cut Wife teeth to enhance beauty woman files case against mother-in-law and husband

'पिया' तूने ये क्या किया: खूबसूरती बढ़ाने के लिए कटवा दिए पत्नी के दांत, महिला ने सास और पति पर किया केस

Fri, 02 Feb 2024 11:00 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर,ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर,ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 11:00 PM IST
सार

आरोपी निरूपमा पर दबाव बनाने लगे कि उसके दांत बड़े हैं। आरोपी दांत कटवाने का दबाव बनाने लगे, विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई। आरोपियों ने जबरदस्ती पीड़िता के दांत कटवा दिए। 

विज्ञापन
man cut Wife teeth to enhance beauty woman files case against mother-in-law and husband
पति ने कटवा दिए पत्नी के दांत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खूबसूरती बढ़ाने का झांसा देकर एक युवक ने अपनी पत्नी के दांत कटवाकर छोटे करा दिए। लेकिन पति की यह हरकत महिला के लिए मुसीबत बन गई। महिला के मसूड़ों में घाव हो गया और पीड़िता को इसका इलाज कराना पड़ रहा है। पीड़िता ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गर्भ गिरवाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति और सास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नई दिल्ली के प्रशांत विहार निवासी निरूपमा शाव ने ग्रेटर नोएडा ईकोटेक-1 थाने में केस दर्ज कराया है। निरूपमा शाव का कहना है कि उसका विवाह 22 फरवरी 2023 को अरिहंत कुमार से हुआ था। निरूपमा के पति अरिहंत कुमार और सास विनिता फिलहाल ग्रेटर नोएडा की महागुन मंत्रा सोसाइटी में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निरूपमा शाव का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से उसकी सास और पति खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में कार आदि की मांग करते थे। पीड़िता ढाई माह की गर्भवती हो गई थी। इसका भी पति और सास ये कहकर विरोध करने लगे कि इतनी जल्दी बच्चे की जरूरत नहीं है। आरोपी है कि तीन जून 2023 को निरूपमा का जबरन गर्भपात करा दिया गया। 

विज्ञापन

आरोपी निरूपमा पर दबाव बनाने लगे कि उसके दांत बड़े हैं। आरोपी दांत कटवाने का दबाव बनाने लगे, विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई। आरोपियों ने जबरदस्ती पीड़िता के दांत कटवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने निरूपमा को उसकी बहन के साथ यह कहकर मायके भेज दिया कि वह कार लेकर आएगी तभी उसे घर में आने देंगे। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

पिता और भाई नहीं रिश्तेदारों से कर्ज लेकर खर्च किए 45 लाख
पीड़िता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ये भी कहा है कि उसके की कोरोना काल में पिता की मृत्यु हो गई थी, उसका कोई भाई भी नहीं है। मां और बहन से रिश्तेदारों से कर्ज लेकर उसका विवाह दिल्ली के पाल्म ग्रीन होटल एंड रिसोर्ट में किया था। इसमें 45 लाख रुपये खर्च हुए थे। वहीं, निरूपमा का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

दांत घिसने और नस को क्षति पहुंचने से होती है समस्या
कुछ लोग दांत छोटे कराने के लिए घिसने या कटवा लेते हैं। इस प्रक्रिया को विधिवत नहीं किया जाए या जरा भी लापरवाही हो जाए तो समस्या खड़ी हो जाती है। दांतों में इनेमल होता है, जिसके घिसने पर दांतों पर ठंडा-गर्म पानी लगने लगता है। दांत काटने से नस को नुकसान पहुंच सकता है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। दांतों को छोटे कराने से परहेज करना चाहिए या फिर विशेषज्ञ से इलाज कराना चाहिए। - डॉ. विक्रम आईटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed