फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man crossing the road injured after being hit by a speeding car; video goes viral

गुरुग्राम के बाद ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन: दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, कई फीट हवा में उछला युवक

Wed, 16 Sep 2026 09:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 16 Sep 2026 09:45 AM IST
सार

हादसा ग्रेटर नोएडा के एक मूर्ति चौक पर हुआ। युवक सड़क पार कर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट तक हवा में उछल गया। उसके पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
Man crossing the road injured after being hit by a speeding car; video goes viral
कैमरे में कैद हुआ हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

एक मूर्ति चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

विज्ञापन

वहीं, बिसरख कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हादसे में प्रयुक्त टाटा पंच कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर से युवक कई फीट तक हवा में उछला
जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे एक व्यक्ति मूर्ति चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट तक हवा में उछल गया। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उसके पैर, हाथ और घुटने के साथ रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें व्यक्ति को सड़क पार करते हुए और तेज गति से आ रही कार की चपेट में आते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से चला गया था।

प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह का कहना है कि मामले में संबंधित आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार भी बरामद कर कब्जे में ले ली है। 

पीड़ित हिमांशु ने कहा, '5 तारीख को मेरा जन्मदिन था, इसलिए काम के बाद मैं अपनी पत्नी के साथ बाहर गया था। एक मूर्ति चौक पर सड़क पार करते समय एक टाटा पंच बहुत तेज और लापरवाही से चलाई जा रही थी। कार ने मुझे 100 से ज्यादा की रफ्तार से टक्कर मारी और भाग गई। जिस तरह से कार चलाई जा रही थी, मुझे लगा कि ड्राइवर शायद शराब के नशे में था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed