{"_id":"6892180d09ea607753070cc6","slug":"man-beaten-up-with-pistol-threatened-noida-news-c-23-1-lko1064-70676-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिस्टल लगाकर शख्स से मारपीट, धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिस्टल लगाकर शख्स से मारपीट, धमकी
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के आमका रोड स्थित मेटेरियल सप्लायर की दुकान पर बैठे व्यक्ति पर पिस्टल लगाकर मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान मारने की धमकी दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के विद्यानगर नहर बाइपास पर विनोद नागर परिवार के साथ रहते हैं। 2 अगस्त शाम के समय आमका रोड स्थित विधूड़ी मेटीरियल सप्लायर की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी कार में सवार तीन लोग आए। इनमें दुजाना गांव निवासी रोहित नागर भी था। उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। रोहित ने अपने हाथ में रिवाल्वर से प्रहार शुरू कर दिया। साथियों ने लात-घूंसे बजाए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कार में सवार होकर फरार हो गए।