फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for knife attack on engineer

Noida News: इंजीनियर पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for knife attack on engineer
नोएडा। सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल से ठीया हटाने के विवाद में इंजीनियर पर चाकू से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को सेक्टर-62 गोलचक्कर से गिरफ्तार कर लिया। दनकौर के आजमपुर गढ़ी गांव के आरोपी नरेश ने पूछताछ में बताया कि गन्ने का जूस बेचने के लिए आरोपी ने निर्माणाधीन मकान के कोने पर तिरपाल लगाया था। साइट इंजीनियर राजीव कुमार ने उसे मशीन हटाने के लिए कहा। इसी विवाद में शनिवार को नरेश ने राजीव को चाकू मारा था। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-63 थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के छपरौला निवासी राजीव के दोस्त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गई थीं। सर्विलांस की मदद से आरोपी को सेक्टर-62 से दबोच लिया गया। राजीव नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार शुभम जैन के साथ बतौर साइट इंजीनियर के तौर पर कार्यरत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed