फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for killing retired soldier

Noida News: रिटायर्ड फौजी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 06:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 25 Oct 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for killing retired soldier
रिटायर्ड फौजी की हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

दनकौर संवाद। पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर रिटायर्ड फौजी की ईंट से हमला कर हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के मुतैना गांव निवासी सतपाल चौधरी (62) रिटायर्ड फौजी थे। बीती सोमवार रात वह अपने घर के पास खड़े हुए थे। दिवाली होने के कारण उनका भतीजा सुभाष व अन्य लोग पटाखे फोड़ रहे थे। सतपाल ने विरोध किया तो सुभाष कहासुनी करने लगा। वह भाई कुलदीप, पत्नी बबली और भांजे अंकित समेत चार लोगों के साथ सतपाल के घर पहुंच गया और ईंट से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed