फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for fraudulent payment of lease rent

Noida News: लीज रेंट जमा करने में धोखाधड़ी का आरोपी धरा

Sun, 02 Nov 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for fraudulent payment of lease rent
फोटो
विज्ञापन

-फर्जी दस्तावेज बनाकर की थी 12.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने नॉलेज पार्क-1 की मस्जिद के 12.38 लाख रुपये के लीज रेंट को जमा करने में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर चंदे की रकम हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गामा-1 निवासी आरोपी शमशीर खान मस्जिद की पूर्व कमेटी का सदस्य रह चुका है।
ग्रेनो प्राधिकरण के पूर्व पुलिस निरीक्षक काजिम अली ने 5 अक्तूबर को 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था कि प्राधिकरण ने वर्ष-2011 में नॉलेज पार्क-1 में मस्जिद की जमीन का आवंटन ग्रेटर नोएडा मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के नाम से हुआ था। आरोपियों ने अपने अकाउंट से 8 हजार रुपये का डीडी बनवाकर प्राधिकरण में जमा किया था और चालान फॉर्म पर 12.38 लाख रुपये अंकित कर मस्जिद के कागजात में जमा करा दिया था। लीज रेंट जमा नहीं करने के कारण अब ब्याज समेत 42 लाख रुपये बकाया हो गया था। पुलिस ने इस मामले दिल्ली के सैय्यद नवेद फैसल उर्फ बॉबी को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को आरोपी गोपनीय सूत्रों और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से बीटा-2 से गिरफ्तार किया है। उसने धनराशि बैंक में जमा न कर आपस में बांट लिया था। आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed