फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for beating restaurant worker for delay in serving water in Noida

ये कैसी दादागिरी: पानी लाने में देरी पर रेस्तरां कर्मी को पीटा, तमंचा दिखाकर धमकाया, दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 10:00 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Jun 2025 10:00 PM IST
सार

घटना 10 जून की है। आरोपी एक किराना दुकानदार और दूसरा उसका दोस्त है। आरोपियों ने मारपीट के दौरान रेस्तरां में तमंचा भी दिखाया था। पुलिस ने कार व तमंचा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
Man arrested for beating restaurant worker for delay in serving water in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा गांव में पानी लाने में देरी पर रेस्तरां कर्मी को पीटने वाले कार सवार दोनों आरोपी सेक्टर-68 से पकड़े गए हैं। घटना 10 जून की है। आरोपी एक किराना दुकानदार और दूसरा उसका दोस्त है। आरोपियों ने मारपीट के दौरान रेस्तरां में तमंचा भी दिखाया था। पुलिस ने कार व तमंचा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन

फेज-3 थाना प्रभारी ने बताया कि रेस्तरां मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। आरोपियों की पहचान सेक्टर-66 मामूरा गांव के टिंकू चौहान उर्फ टिवंकल व अजीत सिंह चौहान के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि दोनों आपस में दोस्त हैं। टिंकू चौहान कुछ नहीं करता है। पैतृक संपत्ति से शौक पूरे करता है। वहीं, अजीत किराना दुकानदार है। घटना की रात दोनों पार्टी करने के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed