फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mall not completed even in 12 years, case against two directors

12 साल में भी मॉल नहीं हुआ पूरा, दो निदेशकों पर केस

Sat, 09 Apr 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mall not completed even in 12 years, case against two directors
ग्रेटर नोएडा। मॉल का निर्माण कर दुकान देने का वादा पूरा न होने पर मैसर्स वर्धमान इंफ्रा डेवलपर्स प्रा.लि. के निदेशकाें हरिंद्र और राजू वर्मा समेत अन्य पर चार अलग-अलग केस दर्ज कराए गए हैं। आरोप है कि 5 साल का वादा कर 12 साल बाद भी मॉल का निर्माण पूरा नहीं हुआ। अब कोर्ट के आदेश पर बीटा-2 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मिंटू भाटी ने बताया कि वर्ष 2011 में उनके परिजनों ने 2 करोड़ रुपये में चार दुकानें बुक की थीं। मॉल का निर्माण अल्फा कामर्शियल बेल्ट में होना था। आरोप है कि फर्जी प्रपत्र दिखाकर खरीदारों को विश्वास में लिया गया और 2014 तक निर्माण पूरा करने का वादा किया गया। इसके बावजूद 12 साल बाद भी मॉल का निर्माण पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

कई खरीदारों से करोड़ों रुपयों लेकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की जगह आरोपियों ने दूसरे स्थानों पर निजी संपत्तियां खरीद लीं या फिर रकम परिजनों के खातों में हस्तांतरित कर लीं, जबकि लीज की शर्तों के अनुसार प्रोजेक्ट को 5 साल में पूरा करना था। अब तक प्राधिकरण ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि बिल्डर को अन्य जगह भी कामर्शियल प्लॉट आवंटित कर दिए। बिल्डर के खिलाफ मिंटू भाटी के अलावा करनपुरी, संदीप भाटी और एडवोकेट हिमांशु भाटी ने केस दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed