फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maliwal is in touch with BJP: AAP

भाजपा के संपर्क में हैं मालीवाल : आप

Sat, 18 May 2024 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Maliwal is in touch with BJP: AAP
आतिशी ने कहा- भर्ती घोटाले केस में धमकी देकर स्वाति से सब करवाया जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल प्रकरण को लेकर शनिवार को भाजपा पर हमला बोला। प्रेसवार्ता में मंत्री आतिशी ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि यह सब 25 मई को होने वाले मतदान में नुकसान पहुंचाने को लेकर किया जा रहा है। मालीवाल भाजपा के संपर्क में हैं। उन पर दिल्ली महिला आयोग में भर्ती घोटाले का केस चल रहा है। इस मामले में भाजपा की ओर से धमकी देकर उनसे यह सब करवाया जा रहा है।

पुलिस जांच करे कि मालीवाल भाजपा के किन नेताओं के संपर्क में हैं, ताकि सच सामने आ सके। मालीवाल पर एंटी करप्शन ब्यूरो का एक भर्ती घोटाले का केस चल रहा है। मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग में गलत तरीके से संविदा कर्मचारियों को भर्ती किया। यह केस पिछले कई सालों से चल रहा है। उन पर एफआईआर भी हुई है। इस केस की धमकी देकर मालीवाल से अब यह करवाया गया है। इसे लेकर मालीवाल की कॉल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए। भाजपा ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और एसीबी को विपक्ष के नेताओं पर लगाती है। विपक्ष के दूसरे नेताओं की तरह भाजपा ने मालीवाल मामले में भी यही फार्मूला अपनाया है।
विज्ञापन


मालीवाल ने पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी : भारद्वाज


मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के ड्राइंग रूम के वीडियो में मालीवाल पीड़ित नहीं लग रही हैं, बल्कि सुरक्षाकर्मियों को धमकाते और बिभव को अपशब्द बोल रही हैं। किसी भी महिला की ओर से इस तरह का आरोप लगाया जाता है, तो उसके प्रति लोगों की सहानुभूति होती है। जब मालीवाल ने पहली बार यह आरोप लगाया तो पार्टी की सहानुभूति थी। उन्हें थप्पड़ व लात-घूसे मारे, कपड़े फट गए और किसी तरह से अपने आप को बचाकर वो बाहर निकलीं। मालीवाल ने 13 मई को यह बात कही। उसी दिन केजरीवाल के ड्राइंग रूम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सफारी सूट में दो पुलिसकर्मी और महिला पुलिसकर्मी खड़ी हैं। ये सीएम के सुरक्षाकर्मी हैं। वीडियो में मालीवाल उन पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करती नजर आ रही हैं। बिभव के लिए भी अपशब्द बोल रहीं हैं। वीडियो में उनके कपड़े ठीक दिख रहे हैं। वे आराम से सोफे पर बैठी हैं। वहीं, आप नेता जैस्मीन शाह ने दावा करते हुए कहा कि वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि घटना के तुरंत बाद जब मालीवाल सीएम आवास के बाहर जा रही हैं, तो आराम से चल रही है। यह साफ दिख रहा है कि ये एक साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article