फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Malcha Mahal area will be beautified

Noida News: मालचा महल इलाके का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 17 Jun 2023 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Malcha Mahal area will be beautified
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 अगस्त तक पूरा करें काम
विज्ञापन

अमलतास, चिनार, गुलमोहर, जैकरानाडा व बोगनवेलिया के पौधे लगाए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सेंट्रल रिज स्थित मालचा महल के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसे लेकर संबंधित विभाग को दिशानिर्देश दिए हैं। इस क्षेत्र में पांच तरह के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें अमलतास, चिनार, गुलमोहर, जैकरानाडा व बोगनवेलिया शामिल हैं। उपराज्यपाल ने इस कार्य को 15 अगस्त तक पूरा करने को कहा है।

मालचा महल को 14वीं शताब्दी में फिरोजशाह तुगलक द्वारा निर्मित किया गया था। वहीं, यह सरदार पटेल मार्ग के सामने से गुजर रही मुख्य सड़क है जो आईजीआई हवाई अड्डे की ओर जाती है। इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह रिज के पारिस्थितिक तंत्र को समृद्ध और मजबूत करने में मदद करेगा। रिज में मौजूदा प्राकृतिक अवसादों में जल निकायों को विकसित करने के लिए कहा है जो सरदार पटेल मार्ग के साथ 3.5 हेक्टेयर में फैला है। उपराज्यपाल ने राजधानी में विभिन्न मुख्य मार्गों और सड़कों का सौंदर्यीकरण की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान सरदार पटेल मार्ग और धौला कुआं और आईजीआई हवाईअड्डे के बीच की सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed