फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Make self-confidence your strength and self-defense techniques your weapon

Noida News: आत्मविश्वास को बनाइए ताकत, आत्मरक्षा तकनीकों को हथियार

Fri, 26 Dec 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Make self-confidence your strength and self-defense techniques your weapon
अपराजिता
विज्ञापन

- भंगेल के कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 1200 छात्राओं को दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। डर को अपनी कमजोरी मत बनाइए। आत्मविश्वास को ताकत बनाकर आत्मरक्षा की तकनीकों का इस्तेमाल करना सीखिए। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भंगेल के कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षक दिलीप कुमार ने छात्राओं से कहीं। मौके पर उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया।
उन्होंने कहा कि लड़कियां मातृशक्ति होती हैं। यदि वह कुछ ठान लें तो उसे हर हाल में पूरा कर सकती हैं। किसी भी महिला को अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह स्वयं अपनी रक्षा कर सकती है। बस जरूरत है सही ट्रिक जानने की। सतर्कता बरतने और आत्मविश्वास से सामना करने की। कार्यक्रम में विद्यालय की करीब 1200 छात्रओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। कराटे प्रशिक्षक दिलीप कुमार ने छात्राओं को रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली आत्मरक्षा की तीन अहम तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल या कॉलेज जाते समय, भीड़भाड़ वाले इलाकों में या किसी अनजान परिस्थिति में इन ट्रिक्स का उपयोग कर खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। पहली तकनीक हाथ पकड़ने की स्थिति में उंगलियों को पकड़कर झटका देकर खुद को छुड़ाने की, दूसरी पीछे से हमला होने पर कोहनी की मदद से सामने वाले को धक्का देकर सुरक्षित दूरी बनाने की और तीसरी बाल पकड़ने की स्थिति में संतुलन बनाकर खुद को छुड़ाने की है। उन्होंने कहा कि यह सभी ताकतें सामान्य रूप से हर इंसान के भीतर होती हैं, जरूरत है तो उन्हें पहचान कर सही समय पर इस्तेमाल करने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घबराहट सबसे बड़ी कमजोरी होती है। यदि लड़की खुद पर भरोसा रखे, सतर्क रहे और फोकस बनाए रखे तो वह किसी भी परिस्थिति से बाहर निकल सकती है। आत्मरक्षा केवल खुद को बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने की ताकत भी देती है। कार्यक्रम में फिजिकल एजुकेशन की शिक्षिका विमला मलकानी ने योगाभ्यास कराते हुए छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ और मजबूत मन का विकास होता है। इस दौरान प्रधानाचार्य केपी सिंह, फिजिकल एजुकेशन की शिक्षिका विमला मलकानी, कराटे प्रशिक्षक दिलीप कुमार, विमल और अनुज शुकर, सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed