फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maigretry Birds returned

ओखला पक्षी विहार और धनौरी वेटलैंड से लौटने लगे प्रवासी पक्षी

Thu, 12 Mar 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Maigretry Birds returned
चील।
ओखला पक्षी विहार और धनौरी वेटलैंड से लौटने लगे प्रवासी पक्षी
विज्ञापन

नोएडा। ओखला पक्षी विहार और धनौरी वेटलैंड से प्रवासी पक्षियों का लौटना शुरू हो गया है। यहां प्रवास करने वाले अधिकांश पक्षी साइबेरियन होते हैं। तापमान में बढ़ोतरी होना इसकी वजह मानी जा रही है। इस बार नवंबर 2019 में धनौरी में सर्वाधिक 50 हजार प्रवासी पक्षी पहुंचे थे। हालांकि, जनवरी 2020 तक इनकी संख्या 10 हजार रह गई। वहीं, ओखला पक्षी विहार में जनवरी 2020 में 10 हजार प्रवासी पक्षी थे। फरवरी अंत में इनकी संख्या बढ़कर करीब 20 हजार हो गई है। बताया गया कि धनौरी से ही अधिकांश प्रवासी पक्षी ओखला विहार आए थे। अब दोनों ही जगहों से प्रवासी पक्षियों का जाना निरंतर जारी है। बता दें कि नवंबर से मार्च लगभग पांच महीने तक इन पक्षियों ने यहां प्रवास किया है।
इस बार ओखला पक्षी विहार और धनौरी में नवंबर अंत में ही पक्षी आ गए थे। ओखला में बाहर से आए जलीय पक्षी कॉमनटिल, रफ, वुड सेंडपाइपर, कॉमन रेडशेंक, पश्चिमी मार्श हैरियर की संख्या अधिक थी। वन विभाग के अनुसार, धनौरी में ओखला पक्षी विहार से चार गुना अधिक पक्षी प्रवास करने आए थे। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) पीके श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर में धनौरी वेटलैंड में 62 प्रजातियों के करीब 50 हजार से अधिक पक्षी देखे गए थे। जबकि जनवरी में ओखला पक्षी विहार में 28 प्रजाति के करीब 10 हजार पक्षी प्रवास कर रहे थे। चार हजार वर्ग किलोमीटर में फैले ओखला पक्षी विहार जलीय पक्षियों की पसंदीदा जगह है। लेकिन, बढ़ते प्रदूषण और ओखला बैराज के निर्माण के कारण पक्षियों को खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते प्रवासी पक्षियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पक्षी विहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की कवायद शुरू
ओखला पक्षी विहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाना है। इसकी झलक भी देखने को मिल रही है। हाल ही में शासन की ओर से एक करोड़ का बजट भी पास किया गया। इसको संवारने के लिए उप्र निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को नामित किया गया है। वर्तमान में यहां बोट, बेंच और मुख्य गेट बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कार्य आगामी दो से तीन दिन में शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रजातियों के पहुंचे थे पक्षी
ओखला पक्षी विहार : नॉर्दन शॉवलर, कॉमन टील, यूरेशियन कूट, गडवाल, नॉर्दन पिंटल, ग्रेलेग गूज, यूरेशियन स्पूनबिल, माइग्रेटरी वाटर बर्ड, रैप्टर्स, ग्रेटर फ्लेमिंगो, विस्कर्ड टर्न, कॉमन किंगफिशर, वागटेल्स, मार्श हैरियर, ब्लू टेल्ड बी इटर, लार्ज इग्रेट जैसे अन्य विदेशी पक्षी प्रवास करने पहुंचे।
धनौरी वेटलैंड : लेक टेल्ड, ब्लू थ्रोट, यूरेशियन वुड्स, नॉर्दन शॉवलर, पिंक टेल्स, कॉमन टील्स, रफ, रेड मुनिया, एलेक्सेड्रीड पैराकिट, परपल स्वेमफेन, लेसर-विस्लिंग डक, कॉटन पिग्मी टील, लेसर गोल्डन फ्लेमबैक, वुडपिकर, ब्लू टेल्ड, बी इटर यूरेशियन, स्पूनबिल, ब्लैक नेकेड स्टार्क, वुली नेकेड स्टार्क व सारस क्रेन की गूंज सुनाई दी।

धनौरी में 50 हजार से ज्यादा पक्षी थे। इनकी संख्या में कमी को देखते हुए योजना तैयार की जा रही है। ओखला में पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नए सीजन में यहां पक्षियों की संख्या में कई गुना इजाफा होने की उम्मीद है। तब तक यहां कई और सुविधाएं मुहैया हो जाएंगी।
- पीके श्रीवास्तव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed