फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahuli defeated Gauvapar by 51 runs

Noida News: महुली ने गौवापार को 51 रन से दी शिकस्त

Mon, 24 Nov 2025 01:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 24 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mahuli defeated Gauvapar by 51 runs
महुली थाना क्षेत्र के छितही में स्थित कसैला बाग में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी-स्रोत आयोजक
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के छितही में स्थित कसैला बाग में रविवार को आजाद क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन छह का भव्य आगाज हुआ। गौवापार टीम 51 रन के भारी स्कोर से हराकर महुली ने उद्घाटन मैच जीत लिया। रोमांचक मुकाबले के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सिक्का उछाला टास कराया गया। महुली और गौवापार टीम मैदान में उतरी। टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महुली की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 140 रन बनाकर 141 का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में गौवापार की टीम बड़े ही सस्ते में ही निपट गई। महुली टीम की बढ़िया क्षेत्ररक्षण और कसी गेंदबाजी के चलते गौवापार की टीम नौ विकेट गंवाकर केवल 90 रन में ही सिमट गई। मैदान के चारो तरफ दर्शक द्वारा बैटिंग और गेंदबाजी पर खिलाड़ियों को अपने अपने तरीके से उत्साहवर्द्धन कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन कमेटी की ओर से उपस्थित अतिथिगणों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। टूर्नामेंट में प्रदेश से दूर दूर के जिलों की टीम हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद पूर्व प्रमुख राकेश चौबे ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि हार जीत तो खेल का नियम है। इससे खिलाड़ियों को हतोत्साहित नही होना चाहिए। समाजसेवी सलीम बाबू ने कहा कि सभी को एक सूत्र में बांधने के लिए खेल एक माध्यम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच की कमेंट्री शहबाज उर्फ भोलू और संचालन मशहूर शायर असद मेहताब और अंपायरिग मोबीन व अब्दुल हई ने किया। इस अवसर पर स्कोरर अयाज उर्फ भोरू, प्रधान अलीमुल कदर उर्फ ढिलढिल, असजद हुसैन उर्फ पप्पू खान, मो शहीम, वेद प्रकाश पान्डेय, अजय मिश्र, निहाल चंद पांडेय, सलीम, सुखई, मसलहूद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed