फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahashivratri fair begins at Nanakeshwar Mahadev temple complex

Noida News: नानकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला शुरू

Wed, 11 Feb 2026 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri fair begins at Nanakeshwar Mahadev temple complex
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे कांवड़िये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। नानकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुधवार से महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया। पहले दिन भक्तों ने हवन-पूजन किया। 15 फरवरी को भक्त कांवड़ चढ़ाएंगे। मेले में झूले, कपड़ों और खाने के वस्तुओं की दुकानें भी लग गई हैं। ब्रह्मनान गांव के पास यमुना के तट पर 20 फीट ऊंचे बने इस मंदिर में प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मेले का शुभारंभ किया।
वहीं बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख व अनूपशहर आदि पवित्र स्थानों से गंगाजल लेने रवाना हुए। कांवड़िये महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। 13 फरवरी को दंगल होगी। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेश भाटी, मुकेश शर्मा, राम किशन मुखिया, गजराज सिंह, अशोक गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मंदिर में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है। पुलिस के अलावा जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस और पीएसी बल सहित महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बुधवार को एसीपी जेवर सार्थक सेंगर समेत अन्य पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर कमेटी के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed