{"_id":"69a98416957988365701fce3","slug":"maharashtra-police-team-defeated-delhi-and-reached-the-final-noida-news-c-23-1-lko1064-89277-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली को हराया, महाराष्ट्र पुलिस टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली को हराया, महाराष्ट्र पुलिस टीम फाइनल में
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय पथिक स्पोर्ट्स परिसर के मैदान पर जारी ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस क्रिकेट टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस ने 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम के कप्तान मनीष ढिल्लों ने 56 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। वहीं, बल्लेबाज मनजीत ने 17 गेंदों पर 39 रन बनाए।
वहीं, महाराष्ट्र पुलिस क्रिकेट टीम ने 179 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम के कप्तान सुनील पाटिल ने36 गेंदों में 78 रन बनाए। वहीं रोहित ने 24 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।