{"_id":"68af12f8d75f4b9b990699ed","slug":"mahamaya-girls-inter-college-and-vishwabharati-again-champions-noida-news-c-1-gnd1002-3333690-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: महामाया बालिका इंटर कॉलेज और विश्वभारती फिर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: महामाया बालिका इंटर कॉलेज और विश्वभारती फिर चैंपियन
विज्ञापन
- बालिका वर्ग में महामाया और बालक वर्ग में विश्वभारती की टीम ने लगातार 11वीं बार जीता खिताब
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इंटर स्कूल क्रास कंट्री चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में महामाया बालिका इंटर कॉलेज ने लगातार 11वीं बार जीत हासिल की। वहीं बालक वर्ग का भी विश्वभारती पब्लिक स्कूल लगातार 11वीं बार चैंपियन बना। सेक्टर 21ए नोएडा स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सोसायटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट की ओर से चल रही 14वीं इंटर स्कूल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप आयेाजित हुई। बुधवार को हुई चैंपियनशिप में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अरविंद कुमार सिंह और पंचशील बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बच्चों को ट्रॉफी, मेडल व स्पेशल सर्टिफिकेट देकर देकर सम्मानित किया।
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर होने वाली इस प्रतियोगिता में इस बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कुल 450 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें 260 बालक और 190 बालिकाएं शामिल थीं। चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रही। जबकि तीसरे स्थान की ट्रॉफी पर विश्वभारती पब्लिक स्कूल की टीम ने कब्जा जमाया। वहीं बालक वर्ग में पंचशील बालक इंटर कॉलेज उपविजेता बना। इस स्कूल के 5 खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल रहे, जिन्हें स्पेशल मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। वहीं तीसरे स्थान पर कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा की टीम रही।
बारिश में भी खूब दौड़े धावक
बुधवार सुबह हुई बारिश के बीच लड़कियों की 2 किमी की रेस शुरु हुई। इस रेस में एचडी पब्लिक स्कूल ममूरा की खिलाड़ी अंजलि चैंपियन रहीं। उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सिल्वर और ब्रांज मेडल महामाया बालिका इंटर कॉलेज की खिलाड़ी मोहिनी यादव और अन्नू शर्मा ने जीता। इनके अतिरिक्त चौथे से दसवें स्थान पर आए खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन के रूप में ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया गया। लड़कों की 4 किमी रेस में विश्वभारती पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी आर्यावृत कश्यप ने जीता। वह लगातार दूसरे साल चैंपियन बने। वहीं रजत पदक पंचशील बालक इंटर कॉलेज के खिलाड़ी अविनाश और कांस्य पदक विश्वभारती पब्लिक स्कूल नोएडा के खिलाड़ी मुकेश छाबड़ा ने जीता। वहीं चौथे से दसवें स्थान वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉक्टर आशुतोष, लायंस क्लब नोएडा की अध्यक्ष अरुणा बंसल, सचिव जयश्री श्रीवास्तव, सहयोगकर्ता अंकुर गुप्ता, एसएससीए के उपाध्यक्ष अशोक सैनी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुच्छल, पूर्व सचिव दिनेश भारद्वाज, संस्थापक सदस्य एमएमए. बेग, कंचन श्रीवास्तव, विजय भट्ट, श्वेता त्यागी, अंकिता, सुषमा शर्मा मौजूद रहे।