फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahagun Modern is smelling good due to eucalyptus grass planted in 70 thousand square feet

Noida News: 70 हजार वर्ग फीट में लगी नीलगिरी घास से महक रही महागुण मॉर्डन

Thu, 04 Sep 2025 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Mahagun Modern is smelling good due to eucalyptus grass planted in 70 thousand square feet
ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्शन मशीन भी लगी, पर्यावरण संरक्षण के लिए एओए ने किए विभिन्न प्रयास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुण मॉर्डन सोसाइटी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। इस के तहत सोसाइटी की एओए बागवानी पर विशेष जोर दे रही है। सोसाइटी के अंदर 70 हजार वर्ग फीट में नीलगिरी घास लगवाई गई है। इसके साथ ही अन्य प्रजातियों के पौधे लगवाए गए हैं और बागवानी से निकलने वाले कचरे से जैविक खाद बनाई जा रही है। इसके लिए सोसाइटी में ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्शन मशीन भी लगाई गई है।

सोसाइटी के एओए सचिव वाईपी गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के अंदर गेट नंबर दो और चार के बीच में कदंब, जामुन, बरगद और पीपल लगवाए गए हैं। वहीं, सोसाइटी के अंदर लातुसा फिकस, चंपा, हवेलिया, कनेर, वाशिंगटनिया पाम, लो राइज एनर्मी, रोहलिया पॉट आदि के पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा खाली क्षेत्र में करीब 70 हजार वर्ग फीट में नीलगिरी घास सोसाइटी के अंदर लगवाई गई है। वाईपी गुप्ता ने बताया कि नीलगिरी घास सभी सोसाइटियों में देखने को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

यह घास एकदम मुलायम होती है जो मैरिज लॉन आदि में लगाई जाती है। मुलायम होने की वजह से इसपर चलने में बहुत आराम मिलता है। यह घास जल्दी मुरझाती नहीं है। इसके अलावा अपने आप ही बढ़कर पूरा क्षेत्र कवर कर लेती है। हाल ही में सोसाइटी के अंदर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था इस दौरान सोसाइटी की बागवानी की तारीफ की थी। इसके अलावा सोसाइटी के अंदर एक ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्शन मशीन भी लगवाई गई है जिसमें ग्रीन वेस्ट से खाद बनती है और यही खाद सभी पौधों में डाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed