फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahagun Maywoods Society's electricity was cut for the fourth time in five months.

Noida News: पांच महीने में चौथी बार कटी महागुन मायवुड्स सोसाइटी की बिजली

Mon, 16 Mar 2026 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Mahagun Maywoods Society's electricity was cut for the fourth time in five months.
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी पर बकाया है 72 लाख रुपये का बिजली बिल
विज्ञापन

- आरोप, मीटर रिचार्ज में देरी पर निवासियों को राहत नहीं देता बिल्डर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने सोमवार सुबह बिजली बिल जमा न करने पर ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी की बिजली काट दी। पांच महीने में चौथी बार सोसाइटी की बिजली काटी गई है। सोसाइटी पर करीब 72 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। आरोप है कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी बिल्डर ने बिल जमा नहीं किया। वहीं निवासियों ने आरोप लगाया है कि समय से बिल जमा करने के बाद भी कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को 84.33 लाख रुपये का सोसाइटी का बिल जनरेट हुआ था। इसे 28 फरवरी तक जमा करना था। जमा न करने पर 15 मार्च को कनेक्शन काट दिया जाता। लेकिन बिल्डर ने 12 से 14 मार्च के बीच13 लाख रुपये जमा किए। जबकि अब भी 71.40 लाख रुपये बकाया है। ऐसे में कार्रवाई करते हुए बिजली काट दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि कनेक्शन काटे जाने से यहां रहने वाले 5000 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। निवासियों ने बताया कि कनेक्शन कटने से जनरेटर की महंगी बिजली इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। वहीं बिल्डर समय से पैसा जमा नहीं कर रहा, जबकि अगर निवासी मीटर रिचार्ज करने में देरी कर दें तो उसे आधे घंटे की भी मोहलत नहीं दी जाती है। इससे पहले 14 और 21 नवंबर व 15 दिसंबर को कनेक्शन काटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed