लखनऊ। टीम इंडिया की जीत के लिए विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महायज्ञ किया। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारत की जीत के लिए गोमतीनगर में हवन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि मैच भारत ही जीतेगा, मगर हम चाहते हैं कि क्रिकेट मैदान पर भी हम पहलगाम हमले का बदला लें।
संगठन मंत्री हिमांशु ने कहा कि पाकिस्तान जैसे देश को हमेशा से ही मुंहतोड़ जवाब मिला है। हम लोग महायज्ञ मंत्र का उच्चारण और अभिषेक कर रहे हैं। हनुमान जी के आशीर्वाद से हमारी जीत निश्चित होगी। राघवेंद्र राय, मनीष राय, हिमांशु धवल, शिखर गुप्ता, कुशाग्र अग्रवाल, बॉबी गुप्ता, राजेश सोनी, संग्राम सिंह, पंकज यादव, पिंटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।