फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maha Kumbh 2025 Seema Haider and Sachin Meena will offer 51 liters of milk in Maha Kumbh

'मैं महाकुंभ नहीं जा सकती': सीमा हैदर चढ़वाएंगी 51 लीटर दूध, प्रयागराज में उनकी इच्छा पूरी करेंगे उनके ये भाई

Tue, 21 Jan 2025 09:17 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 09:17 AM IST
सार

प्रयागराज में 45 दिवसीय महाकुंभ चल रहा है। इस महाकुंभ में सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में रह रही पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर भी महाकुंभ जाना चाहती हैं। लेकिन वह नहीं जा पाएंगी। इसलिए सीमा और सचिन महाकुंभ के लिए 51 लीटर दूध भेज रहे हैं। 

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025 Seema Haider and Sachin Meena will offer 51 liters of milk in Maha Kumbh
सचिम मीणा और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रबूपुरा में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने महाकुंभ में 51 लीटर दूध से अभिषेक कराने का एलान किया है। उनका कहना है कि वह गर्भवती होने के कारण महाकुंभ में जा नहीं सकती है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए महाकुंभ का भव्य आयोजन देख रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका महाकुंभ में जाने का काफी मन है। 144 साल बाद ऐसा संयोग पड़ा है, लेकिन डॉक्टर ने इस हालात में जाने के लिए मना किया है। उन्होंने कहा है कि वह भले ही पाकिस्तान से आई हो, लेकिन उन्होंने अब भारत को अपना देश मान लिया है। वह प्रतिदिन पूजा करती है। हिंदुओं के हर त्योहार मनाती है।
विज्ञापन

 
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा और सचिन महाकुंभ जाना चाहते है, लेकिन सीमा के गर्भवती होने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। एपी सिंह ने कहा कि वह सीमा सचिन की ओर से दूध चढ़ाने के लिए महाकुंभ जा रहे हैं। 51 किलो दूध का वह अभिषेक करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा क्यों चर्चा में आई 
सीमा पाकिस्तान में सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने बाली है। जो साल 2023 मई में अपने चार बच्चों साथ नेपाल के रास्ते भारत में आई। उसी साल जुलाई महीने में वह तब चर्चा में आई जब उसे सचिन मीणा के साथ रहते हुए पाया गया। सचिन ने बताया था कि वे साल 2019 में ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए मिले थे। और दोनों ने शादी कर ली है। तब से सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत में ही रह रही है।  इधर, सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी लेने के लिए एक भारतीय वकील को नियुक्त किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed