फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MAGUP State Karate Championship today; 150 athletes to showcase their skills.

Noida News: एमएजीयूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप आज, 150 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Sat, 04 Jul 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
MAGUP State Karate Championship today; 150 athletes to showcase their skills.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मार्शल आर्ट्स गेम्स एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर की ओर से एमएजीयूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन रविवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में होगा। प्रतियोगिता में छह जिलों के करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेकर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। एसोसिएशन के सचिव अफजल खान ने बताया कि गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, आगरा और मथुरा के खिलाड़ी काता और कुमिते स्पर्धाओं में मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह नौ बजे मुख्य अतिथि अमित गुप्ता और विशिष्ट अतिथि कृष्णजीत नागर करेंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed