फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Magisterial inquiry into Noida violence to be held.

Noida: नोएडा हिंसा मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच, अपर पुलिस आयुक्त को सौंपा जिम्मा; लोगों से की ये अपील

Thu, 07 May 2026 04:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 May 2026 04:42 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर में बीती महीने 13 अप्रैल को श्रमिकों के धरना प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। 

विज्ञापन
Magisterial inquiry into Noida violence to be held.
Noida Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतम बुद्ध नगर में हाल ही में श्रमिकों और कामगारों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। यह निर्णय कानून-व्यवस्था और लोक व्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए लिया गया है। अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, गौतम बुद्ध नगर, अजय कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी है।

विज्ञापन


बीती 13 अप्रैल 2026 को थाना फेस-2 और थाना सेक्टर-63 में दो अलग-अलग स्थानों पर श्रमिकों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया था। इन घटनाओं के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी, जिसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
विज्ञापन


मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
इन संपूर्ण घटनाओं की गहन मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि किन कारणों और कारकों से जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हुए, तथा किन व्यक्तियों या संगठनों के उकसावे पर यह उपद्रव और हिंसा भड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता से सहयोग की अपील
इस मजिस्ट्रियल जांच के संबंध में, सर्वसाधारण से सहयोग की अपील की गई है। यदि किसी भी व्यक्ति के पास उक्त घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी है, या वे अपना मौखिक/लिखित साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (जैसे ऑडियो या वीडियो) प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे 15 मई 2026 तक ऐसा कर सकते हैं।


साक्ष्य प्रस्तुत करने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में पुलिस लाइन, गौतम बुद्ध नगर स्थित पुलिस उपायुक्त लाइन्स कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। यह कदम घटनाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed