फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Madarsa children got vaccinated

मदरसे के बच्चों ने कराया टीकाकरण

Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Madarsa children got vaccinated
पुन्हाना। कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगवाने में बुधवार को झिमरावत स्थित इस्लामी मदरसा ‘जामिया अरेबिया मादिनील उलूम’ में छात्र और अध्यापकों में जोश देखा गया। पहला टीका लगवाने में जहां बच्चे और अध्यापक डर महसूस कर रहे थे। वहीं, आज डर निकालकर जोश के साथ टीका लगवाया। पहले दिन 30 अध्यापक और 230 बच्चों ने कोरोना से बचाव की दूसरी वैक्सीन लगवाई। इसी झिमरावत के इस्लामी मदरसा ने एक महीना पहले वैक्सीनेशन लगवाने की मुहिम चलाई थी, जिसका नूंह जिले में काफी प्रभाव पड़ा। नूंह जिले में 443 गांवों में से करीब 200 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

मदरसे के छात्र असीम जफर और मोहम्मद आमिर का कहना है कि पहले अफवाहों की वजह से वैक्सीन लगवाने में डर लग रहा था, पर पहला टीका लगवाने के बाद उनका डर निकल गया है। इसी वजह से उन्होंने बिना किसी दवाब के आज दूसरा टीका लगवाया है। लोगो को चाहिये कि वे बिना किसी डर के अपनी दोनों वैक्सीन लगवाए। मदरसा में पढ़ने छात्र मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद नासिर ने बताया कि उसे एक महीना पहले कोविशिल्ड का टीका लगवाया था, जब वह आज टीका लगवाने आया तो पता चला कि 84 दिन बाद टीका लगेगा। दोनों छात्रों ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के टीके लगवाए, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। मौलाना, बच्चे और अध्यापकों ने टीके लगवाए तो डर निकल गया था।
विज्ञापन

मदरसे में करीब 650 बच्चे है जिनमे 18 साल से अधिक के करीब 500 बच्चों को टीका लगवाया था, आज मदरसा में ही 18 साल से अधिक आयु के है। करीब 30 बच्चों को पढ़ाने वाले उस्ताद व 230 छात्रों को दूसरा टीका लगाया गया है। उन्होंने बताया की जो बच्चे रह गए उनको गुरुवार को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद हसन, उस्ताद
जब पिछली बार मदरसे में पहुंची थी तो बच्चों में टीके को लेकर डर का माहौल था। आज बच्चों में डर की बजाए जोश था, वे टीका लगवाने खुद आगे आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक महीना पहले मदरसा में करीब 500 बच्चों और मौलवियों को टीका लगवाया था आज करीब 200 को टीका लगे है।

मोनिका, स्वस्थ कर्मचारी
अफवाहों की वजह से जो बच्चों में वहम था वह अब पूरी तरह दूर हो चुका है, बच्चे उत्साह से दूसरा टीका लगवा रहे हैं। मेवात में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने में मदरसा और मौलवियों की बड़ी भागेदारी रही है। पहली जनवरी से वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों पर सख्त करवाई की जाएगी।
मनीषा शर्मा, एसडीएम पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed