'दुनिया से मिटा दूंगा': प्रेमिका से बोला- सगाई तोड़ दो, नहीं मानी बात तो दाग दी गोली; नोएडा में नर्स का कत्ल
पुलिस ने बताया कि आरोपी की नर्स से छह माह पहले अस्पताल में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया। व्हाट्सएप पर चैटिंग होने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर डेल्टा वन की सर्विस रोड पर प्रेमी ने नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि उस समय पुलिस ने सड़क हादसा होने का दावा किया था, लेकिन मामला हत्या का निकला। आरोपी प्रेमी नर्स पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था, जबकि वो खुद शादीशुदा था।
आरोपी ने किसी और की नहीं होने देने की धमकी दी थी। नर्स के इन्कार करने पर आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। करीब डेढ़ माह बाद सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सात जुलाई की सुबह सेक्टर डेल्टा वन की सर्विस रोड पर एक युवती जख्मी पड़ी मिली थी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान निधि के रूप में हुई, जो एक निजी अस्पताल में नर्स थी। अब डेढ़ माह बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में अंकित सिंह भाटी निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की नर्स से छह माह पहले अस्पताल में मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया। व्हाट्सएप पर चैटिंग होने लगी। अंकित को निधि से प्यार हो गया। इस बीच युवती की सगाई हो गई। जब आरोपी को पता चला तो उसने विरोध किया। युवती ने शादी करने की बात की, लेकिन आरोपी ने शादी करने से भी इन्कार कर दिया, जिसके बाद युवती ने भी सगाई तोड़ने से इन्कार कर दिया।
घटनास्थल पर सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने गोली मारने की जानकारी दी। जिसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी शादीशुदा है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। -हृदेश कठेरिया, एडीसीपी, सेंट्रल नोएडा