फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   loot with nigerian girl

Noida News: बेहोश मिली नाइजीरियाई युवती, लूटपाट का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
loot with nigerian girl
नोएडा। सेक्टर-62 में एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने आई नाइजीरियाई युवती गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली। उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने ई रिक्शा चालक पर लूटपाट का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गाजियाबाद ट्रांसफर कर दिया है। सेक्टर-62 में कौशल राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यावसाय विकास संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नाइजीरिया की युवती भाग लेने आई थी। बृहस्पतिवार रात संस्थान के एक अधिकारी ने कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से शिकायत की नाइजीरियाई युवती अतिलोलो दो जून को संस्थान से बाहर गई थीं, लेकिन वह तीन जून को भी वापस नहीं आई। शिकायत में बताया कि अतिलोलो को बाद में कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में पाया गया। युवती ने होश में आने के बाद बताया कि वह गाजियाबाद के एक मॉल में खरीदारी करने कई थी लौटते समय एक ई-रिक्शा पर बैठी थी। अतिलोलो के अनुसार, चालक उसे गलत दिशा में ले जाने लगा तो उसने उसका विरोध किया। शिकायत के अनुसार, ई-रिक्शा चालक ने युवती से दुर्व्यवहार किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गाजियाबाद ट्रांसफर कर दिया है। ब्यूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed