फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Loot case filed in Gurugram

गूगल पे कर्मचारी बनकर इंजीनियर से 31 हजार ठगे

Tue, 24 Dec 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Loot case filed in Gurugram
गुरुग्राम। निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर को ठगों ने गूगल पे कर्मचारी बनकर 31 हजार की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने इंजीनियर की मदद के बहाने मोबाइल पर लिंक भेजा जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से चार बार में रकम ट्रांसफर हो गई। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के दिशानिर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुंडू ने बताया कि आरोपी के खाते की जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी सोहेल अरशद (25) एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। 19 दिसंबर को सोहेल अपने गूगल पे खाते से किसी को दो हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा था, लेकिन वह गलत खाते में चला गया। सोहेल ने गूगल के माध्यम से गूगल पे कस्टमर केयर पर फोन कर अपनी शिकायत बताई तो आरोपी ने कुछ ही मिनट में गलत खाते में गई रकम को वापस आने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी ने इंजीनियर को झांसे में लेते हुए उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर क्लिक करे। इंजीनियर ने जैसे ही क्लिक किया उसके खाते से क्रमश: 5 हजार, 20 हजार, 5 हजार व 1400 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। खाता खाली होने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed