{"_id":"5e0cdaaf8ebc3e87c20e5def","slug":"loot-case-filed-against-9-mewat-news-noi4829928165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर सस्ते ट्रैक्टर का विज्ञापन डालकर 3 लाख रुपये लूटे, 9 के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर सस्ते ट्रैक्टर का विज्ञापन डालकर 3 लाख रुपये लूटे, 9 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। ओएलएक्स वेबसाइट पर सस्ते ट्रैक्टर का विज्ञापन डालकर 3 लाख 10 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ लूट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी ओमबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित विरेंद्र कुमार निवासी सैद सिराई बदयू उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ओएलएक्स वेबसाइट पर एक ट्रैक्टर का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर लिखे नंबर पर बात करने के बाद उनका ट्रैक्टर के लिए 3 लाख 10 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। इसके बाद वह अपने तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ पुन्हाना आएं और वहां से कुछ लोग ट्रैक्टर को दिखाने के लिए बाइक से जमालगढ़ ले गए।
वहां पहले से ही अन्य लोग मौजूद थे। जहां सभी ने अवैध हथियार दिखाकर उनसे 3 लाख 10000 रुपये, घड़ी पर्स, सहित अन्य दस्तावेज लूट लिए और आरोपी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लूट की राशि को भी बरामद कर लिया जाएगा।