फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   loot at cm's security guard home

कमांडो के घर से 1.5 लाख के जेवर लूटे थे, 15 दिन बाद केस

Sun, 12 Jan 2020 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
loot at cm's security guard home
पिनगवां। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में तैनात कमांडो जागीर खान के घर पर 27 दिसंबर को हुई लूटपाट के मामले में 15 दिन बाद एसपी मेवात के आदेश पर पिनगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हथियारबंद बदमाश कमांडो की पत्नि से 1.5 लाख की कीमत के 35 ग्राम सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। कमांडो की पत्नि ने घटना की लिखित सूचना थाना पुलिस को दूसरे दिन ही दे दी थी लेकिन पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी सलाउद्दीन व सज्जाद पुत्र असगर निवासी कूड मोहल्ला गांव शिकरावा थाना पिनगवां के खिलाफ केस दर्ज किया। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पिनगवां थाने के गांव लाहाबास निवासी जागीर खान चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की निजी सुरक्षा में बतौर कमांडो तैनात है। कमांडो जागीर खान ने बताया कि 27 दिसंबर की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नि आबिदा बच्चों के साथ घर पर सोई हुई थी। अचानक दो व्यक्ति दीवार फांदकर उसके घर के परिसर में घुस गए। आरोपियों ने लात मारी तो दरवाजा खुल गया। कमरे के अंदर लाइट जलने के कारण आबिदा ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। आरोपियों ने आबिदा की कनपटी पर अवैध हथियार रखकर धमकी देते हुए 25 ग्राम सोने ही हंसली (हार नुमा जेवर) व कान में 10 ग्राम के पहनी हुई बालियों को लूट कर फरार हो गए। आरोपियों के बाहर निकलने पर बच्चों ने शोर मचाया लेकिन जब तक आसपास के लोग आते तब तक आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

जागीर ने बताया पत्नि आबिदा ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया था क्योंकि उनके घर में एक कंपनी का टावर लगा हुआ है। जिसकी देखरेख के लिए आरोपी अक्सर आते रहते थे। उनको यह भी पता था कि उस रात कमांडो घर पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत 28 दिसंबर को ही मिल गई थी लेकिन केस पहली नजर में संदिग्ध लगा। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन जांचने के लिए साइबर सेल नूंह भेजा गया। साइबर सेल से कागजात मिलने पर मामला सच्चा पाया गया है। थाने में सलाउद्दीन व सज्जाद पुत्र असगर निवासी कूड मोहल्लाह गांव शिकरावा के खिलाफ धारा 379ए, 34 आईपीसी और अवैध सत्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - चंद्रभान, पिनगवां थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed