फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   loos job, making presure for rent

युवती को किराये के लिए परेशान कर रहा मकान मालिक

Tue, 07 Jul 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
loos job, making presure for rent
नौकरी गई, किराए के लिए परेशान कर रहा मकान मालिक
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-15 में किराए पर रहने वाली एक युवती की नौकरी कोरोना काल में चली गई। अब मकान मालिक उसे किराए के लिए परेशान कर रहा है। युवती ने मामले की शिकायत ट्विटर पर पुलिस से की है। निधि त्रिवेदी ने बताया कि वह सेक्टर-15 में किराए पर रहती है। वह सेक्टर-18 में नौकरी करती थी। उसकी नौकरी छूट गई। वह अपने घर वापस आ गई लेकिन लॉकडाउन के कारण सामान नहीं ले जा पाई थी। अब मकान मालिक 4 माह का किराया मांग रहा है। युवती का कहना है कि पूरे परिवार में वह एकमात्र कमाने वाली है। वह किराया देने में सक्षम नहीं है। उसने पुलिस से मदद मांगी है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने सेक्टर-20 पुलिस को निर्देशित किया है। वही, सेक्टर-25 में रहने वाली एक युवती ने बिना वेतन दिए कंपनी से निकालने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया कि वह सेक्टर दो स्थित डाटा प्रोसेसिंग कंपनी में काम करती थी। लॉकडाउन के दौरान कंपनी बंद थी। 1 जुलाई को कंपनी खुली तो पता चला कि उसे बिना नोटिस के निकाल दिया गया है। युवती ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed