{"_id":"68ee88a3efd5270632043f93","slug":"long-traffic-jam-on-kalindi-kunj-vishwakarma-road-noida-news-c-1-1-noi1086-3521217-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कालिंदीकुंज-विश्वकर्मा रोड पर शाम को लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कालिंदीकुंज-विश्वकर्मा रोड पर शाम को लगा लंबा जाम
विज्ञापन
-कालिंदीकुंज से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर वाहन ख़राब होने से समस्या, ट्रैफिक डायवर्जन भी हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में मंगलवार की शाम कालिंदीकुंज व विश्वकर्मा रोड पर लंबा जाम लगा। कालिंदीकुंज पर दिल्ली जाने वाले रास्ते पर दो वाहन ख़राब होने से लगा जाम कुछ ही देर में परेशानी का कारण बन गया। पीछे वाहनों की लंबी लाइन लगने से ट्रैफिक डायवर्जन कर सेक्टर-96 अंडरपास से होकर मोड़ के निकाला गया। वहीं विश्वकर्मा रोड पर सेक्टर-75 से लेकर सेक्टर-50 से 51 मेट्रो स्टेशन तक वाहन रेंगते रहे। दिन में भी शहर में कई जगह जाम की स्थिति रही।
सुबह के समय नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से डीएनडी की ओर जाते समय वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन रेंग-रेंग कर दिल्ली की ओर जा रहे थे। यहां करीब चार किलोमीटर के सफर को तय करने में लोगों को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। दोपहर के समय सेक्टर-69 डीएस तिराहे के पास पानी की लाइन डाले जाने का काम होने के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे। शाम के समय कई जगह वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक पूरी तरह जाम की स्थिति रही। सेक्टर-25ए एडोब चौराहे की लालबत्ती को पार करने में लोगों को आधा घंटे से अधिक का समय लग गया।
…..