फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Locksmith who came home to make a key stole jewelry.

Noida News: चाबी बनाने के लिए घर आए मिस्त्री ने चुराए गहने

Sun, 07 Jun 2026 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Locksmith who came home to make a key stole jewelry.
चाबी बनाने के लिए घर आए मिस्त्री ने चुराए गहने
विज्ञापन

सेक्टर-20 बी ब्लॉक की घटना, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-20 बी ब्लॉक में बाइक की चाबी बनाने को घर बुलाए गए मिस्त्री शातिर तरीके से अलमारी खंगाल कर ले गए। मंगलसूत्र व अन्य गहने न मिलने पर परिवार ने ऑनलाइन शिकायत की है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बी ब्लॉक निवासी शिवकांत पाल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मार्च में उनकी बाइक की चाबी खो गई थी। 10 मार्च की सुबह उन्होंने चाबी बनवाने के लिए गली में घूम रहे दो मिस्त्री को घर बुलाया। दोनों मिस्त्री बाइक का ताला जल्दी खोलने की बात कहकर शिवकांत से अलमारी की चाबी मांग ली। आरोपियों ने नई चाबी बनाकर बाइक का ताला तो खोल दिया लेकिन अलमारी की चाबी को मोड़ दिया। जब शिवकांत ने चाबी मुड़ने का विरोध किया तो दोनों आरोपी उसे ठीक करने के बहाने बेडरूम में रखी अलमारी तक पहुंच गए। आरोप है कि वहां परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में ही बातों में उलझाकर अलमारी में रखा मंगलसूत्र और अन्य गहने चोरी कर लिए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने थाने आकर लिखित शिकायत नहीं दी थी। अब ऑनलाइन माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed