{"_id":"5f231ff38ebc3e636902afc3","slug":"lockdown-exemption-rakhi-and-sweet-shops-will-open-on-sunday-grnoida-news-noi5268190184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में छूट: रविवार को खुलेंगी राखी व मिठाई की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में छूट: रविवार को खुलेंगी राखी व मिठाई की दुकानें
विज्ञापन
लॉकडाउन में छूट : रविवार को खुलेंगी राखी व मिठाई की दुकानें
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों को वीकेंड लॉकडाउन से राहत दी है। रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को भी मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहेंगी। ताकि, सोमवार को दुुकानों पर भीड़ उमड़ने से रोका जा सके। हालांकि इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। कंटेनमेंट जोन में पूर्ववत व्यवस्था रहेगी।
रक्षाबंधन सोमवार को है। इससे पहले शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन है। लोगों को मिठाई, राखी और अन्य खरीदारी करने का समय नहीं मिल रहा था। वहीं, व्यापारी भी परेशान थे। त्योहार के मौके पर उनका कारोबार नहीं हो पा रहा था। व्यापारिक संगठन और जिले के आमलोग वीकेंड लॉकडाउन को खत्म करने की मांग कर रहे थे, ताकि त्योहार मना सके। साथ ही डर था कि दो दिन बाजार बंद रहने के कारण रक्षाबंधन के दिन बाजार में भीड़ उमड़ेगी। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन कराना मुश्किल होगा। इसको ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को मिठाई और राखी की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि अन्य दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने आदेश जारी किया है। हालांकि, इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की छूट नहीं दी गई है। वहां पर लॉकडाउन का पालन करना होगा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रविवार को नियमों का पालन कराने के लिए बाजार और सड़कों पर नजर रखेंगे।
व्यापारी नाखुश, अन्य दुकानों को भी खोलने की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल का कहना है कि कोरोना काल में काफी नुकसान हो चुका है। त्योहार पर कुछ कारोबार की उम्मीद थी, लेकिन वह भी नहीं रही। मिठाई और राखी के अलावा अन्य दुकानों को भी खोलने की अनुमति देनी चाहिए। ईद और राखी के त्योहार पर लोग कपड़े व अन्य सामान भी खरीदते है। वहीं दादरी के व्यापारी मनोज गोयल का कहना है कि त्योहार पर बाजार खुलने से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इस बार व्यापारियों के साथ-साथ सरकार को भी नुकसान होगा। सरकार को त्योहार पर वीकेंड लॉकडाउन को पूरी तरह हटाना चाहिए। दादरी की सोना स्वीट्स के हरिओम का कहना है कि लॉकडाउन से रविवार को ही छूट देना काफी नहीं है। दोनों दिन दुकान खुलने की अनुमति देें। हालांकि, रविवार को दुकान खोलने की अनुमति देने से व्यापारियों और लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रशासन शनिवार को भी दुकानें खोलने की अनुमति दें।