फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Local people will also have to pay toll tax, identity card will not work

स्थानीय लोगों को भी देना होगा टोल टैक्स, पहचान पत्र नहीं चलेगा

Mon, 21 Dec 2020 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Local people will also have to pay toll tax, identity card will not work
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा। - फोटो : Grnoida
स्थानीय लोगों को भी देना होगा टोल टैक्स, पहचान पत्र नहीं चलेगा
विज्ञापन

दादरी (ऋषिपाल सिंह)। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थित लुहारली टोल प्लाजा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर एक जनवरी से स्थानीय लोगों को भी टोल टैक्स देना होगा। यहां लोकल आईडी नहीं चलेगी। लोगों को अपने वाहनों में फास्टैग लगवाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) स्थानीय वाहन चालकों के लिए 275 रुपये का मासिक फास्टैग जारी करेगा। फास्टैग नहीं लगवाने पर वाहन चालक को दोगुना टोल टैक्स देना होगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर लुहारली टोल प्लाजा और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर टोल प्लाजा है। लुहारली टोल प्लाजा से 24 घंटे में करीब 28000 वाहन निकलते हैं। इनमें से 16000 वाहनों में फास्टैग लगा होता है। जबकि, 10000 वाहन बिना फास्टैग के निकलते हैं। 2000 वाहन सरकारी होते हैं। यहां टोल प्लाजा के दोनों ओर पांच-पांच बूथ बने हैं। इनमें तीन-तीन बूथों से फास्टैग और दो-दो बूथों से बिना फास्टैग वाले वाहन निकलते हैं। एनएचएआई एक जनवरी से टोल प्लाजा को पूरी तरह से फास्टैग करने जा रहा है। इसी दिन से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय पहचान पत्र पर मिलने वाली छूट भी बंद हो जाएगी। हालांकि, स्थानीय लोगों को मासिक पास की राहत दी गई है। स्थानीय पहचान पत्र दिखाकर लोग 275 रुपये का फास्टैग ले सकते हैं, जो एक माह तक चलेगा।
विज्ञापन

दबंगई दिखाई तो दर्ज होगी रिपोर्ट
लुहारली टोल प्लाजा के मैनेजर अमरेंद्र झा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद सिर्फ फास्टैग लगे वाहन पास किए जाएंगे। बिना फास्टैग वाली लेन बंद कर दी जाएगी। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा, उनको दोगुना शुल्क देना होगा। लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए टोल के पास दोनों तरफ फास्टैग लगाने और रिचार्ज के लिए पेटीएम, एयरटेल समेत अलग-अलग कंपनियों के स्टाल लगे हैं। स्थानीय पहचान पत्र दिखाकर निकलने वाले वाहनों पर भी फास्टैग अनिवार्य है। यदि स्थानीय निवासियों ने दबंगई दिखाई तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed