फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Local handicrafts take center stage at IIGF; products displayed across 78 stalls

Noida News: आईआईजीएफ में छाए स्थानीय हस्तशिल्प, 78 स्टॉल पर सजे उत्पाद

Fri, 16 Oct 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Local handicrafts take center stage at IIGF; products displayed across 78 stalls
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेेंटर एंड मार्ट में आयोजित दिल्ली फेयर में पहुंचे लोग। आशीष कुमा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 62वें इंडिया इंटरनेशनल गारमेंट्स एंड टेक्सटाइल फेयर (आईआईजीएफ) दिल्ली फेयर ऑटम-2026 में गौतमबुद्ध नगर के हस्तशिल्प उद्योग अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रदर्शनी में जिले के कारोबारियों ने करीब 78 स्टॉल लगाए हैं। इन पर प्रदर्शित उत्पाद भारतीय खरीदारों के साथ विदेशी आगंतुकों का भी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। स्थानीय हस्तशिल्प उद्योगों की भागीदारी से जिले के उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने के अवसर मिल रहे हैं।

प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों के हस्तशिल्प उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों की पारंपरिक कलाकारी, डिजाइन और उत्पादों की विविधता मेले को खास बना रही है। गौतमबुद्ध नगर के कारोबारियों के लिए यह आयोजन अपने उत्पादों को नए खरीदारों के सामने पेश करने और कारोबार विस्तार की संभावनाएं तलाशने का मंच बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed