{"_id":"68e425985510691f3107b954","slug":"loader-catches-fire-on-overbridge-panic-ensues-na-news-c-56-1-sali1016-138544-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओवरब्रिज पर लोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओवरब्रिज पर लोडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Tue, 07 Oct 2025 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
तालाब ओवरब्रिज पर एक लोडर टेंपो में सोमवार की शाम को अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास से निकल रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोडर टेंपो की बैटरी फटने से आग लगी थी। टेंपो चालक ने बताया कि वह गाड़ी में मुरब्बा लेकर जा रहा था, तभी अचानक पीछे से धुआं उठने लगा। गाड़ी से उतरकर देखा तो गाड़ी की बैटरी जल गई थी, लेकिन आग नहीं लगी थी। लोडर टेंपो के सड़क पर खड़े होने के कारण ओवरब्रिज पर जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम को खुलवाया और यातायात को सुचारू कराया। गनीमत रही कि लोडर टेंपो चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए आग को बुझा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि टेंपो से धुआं निकला था, लेकिन समय रहते इसे बुझा लिया गया।