फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   LLM: Offer letters will be submitted today and tomorrow, admissions on 17th and 18th

एलएलएम : आज और कल जमा होंगे ऑफर लेटर, 17 व 18 को दाखिले

Wed, 15 Oct 2025 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
LLM: Offer letters will be submitted today and tomorrow, admissions on 17th and 18th
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एलएलएम पाठयक्रम में दूसरी ओपन वरीयता के दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। 15 व 16 अक्तूबर को छात्र कॉलेजों में अपने ब्लैंक ऑफर जमा करेंगे। वहां से इसकी रसीद प्राप्त करनी हाेगी। इसके साथ ही कॉलेज वरीयता सूची तैयार करेंगे और 17 व 18 अक्तूबर को छात्रों के दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज 18 अक्तूबर की शाम तक दाखिला लेने वाले छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। दीपावली के बाद पढाई शुरू होगी। बता दें कि एलएलबी में दाखिले बंद हो चुके हैं। बुधवार यानी आज से पाठयक्रम की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन

स्पेशल बैक परीक्षा भी 32 ने छोड़ी
सीसीसीएसयू से संबद्ध 22 कॉलेजों में अध्ययनरत बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों की स्पेशल बैक की परीक्षा मंगलवार को एमएमएच कॉलेज में बनाए गए केंद्र में संपन्न हुई। पंजीकृत 225 छात्रों में से 32 छात्र गैरहाजिर रहे। कॉलेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने छात्रों की तलाशी ली। इस दौरान नकल का कोई मामला नहीं मिला। 15 व 16 अक्तूबर को भी स्पेशल बैक की परीक्षा जिले के दो केंद्रों पर होगी। इस बारे में एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा देने आए छात्रों का डाटा पहली तुरंत यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अपलोड किया गया। परीक्षा कराने में पूरी तरह पारदर्शिता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम पूरा कराकर आंतरिक परीक्षाएं कराने के आदेश
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षएं नवंबर के अंत में होनी हैं। इसलिए कॉलेजों को कहा गया है कि वह पाठयक्रम पूरा कराएं। इसी के साथ कॉलेजों के प्राचार्यों को आदेश दिए गए हैं कि वह मुख्य परीक्षाओं से पहले आतंरिक परीक्षाएं सुनिश्चित कराएं। कॉलेजों के चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने प्रयोगात्मक व आतंरिक परीक्षाओं के अंक पोर्टल पर अपलोड नहीं किए तो संबंधित पाठयक्रम के छात्र के प्रवेशपत्र जारी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed