फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Litterhouses to be built in Yida City before settlement

यीडा सिटी में बसावट से पहले बनाए जाएंगे कूड़ाघर

Fri, 08 Jan 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Litterhouses to be built in Yida City before settlement
यीडा सिटी में बसावट से पहले बनाए जाएंगे कूड़ाघर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा से सीख लेते हुए यमुना प्राधिकरण ने यीडा सिटी में कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था अभी से करनी शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने हर ब्लॉक में कूड़ा कलेक्शन सेंटर व हर सेक्टर में निस्तारण केंद्र बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली है। साथ ही लैंडफिल साइट बनाने की जगह चिह्नित कर ली है। बसावट से पहले यहां कूड़ाघर बनाए जाएंगे।
यीडा सिटी के सेक्टर-18 व 20 में बसावट जल्द होने की उम्मीद है। प्राधिकरण ने सबसे पहले इन सेक्टरों में ही जमीन आवंटित की है। इन सेक्टरों को विकसित करने पर ही प्राधिकरण का जोर है। भविष्य में यहां कूड़ाघर की जरूरत होगी। बसावट होने के बाद कूड़ाघर बनाने पर निवासी विरोध करने लगते हैं। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने पहले से ही जगह तय कर दी है। बसावट से पहले ही यहां आधुनिक तरीके से कूड़ाघर बनाए जाएंगे, जिससे बाहर से कूड़ा नहीं दिखे। बता दें कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में कूड़ा कलेक्शन केंद्र पहले से तय नहीं किए गए। बाद में बनाने पर विरोध झेलना पड़ा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-18 और 20 काफी बड़े क्षेत्र हैं। यहां के एक ब्लॉक ही अन्य जगहों के सेक्टर के बराबर हैं। इसे देखते हुए हर ब्लॉक में एक एकड़ व हर सेक्टर में पांच-पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। उन्होंने बताया कि यीडा सिटी के लैंडफिट साइट की जगह का जिक्र अभी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में 30 ने किए आवेदन
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्राधिकरण स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता कराने जा रहा है। इसमें शहर की सोसाइटियां शामिल हो सकती हैं। स्वच्छता के लिए तय मानक को सबसे ज्यादा फॉलो करने वाली तीन सोसाइटियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहले स्थान पर आने वाली सोसाइटी को दो लाख, दूसरे पर 1.5 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाली सोसाइटी को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। अब तक 30 सोसाइटियों ने आवेदन किए हैं। ग्रेटर नोएडा में करीब 120 सोसाइटियां हैं, जो इसमें शामिल हो सकती हैं। ग्रेनो प्राधिकरण ने सोसाइटियों से जल्द आवेदन की अपील की है। गूगल फार्म के जरिये आवेदन किया जा सकता है। इसका लिंक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed