फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   List of fees not charged at CSC, Atal Seva Kendra

Noida News: सीएससी, अटल सेवा केंद्र पर नहीं लगीं शुल्क की सूची

Mon, 13 Oct 2025 12:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
List of fees not charged at CSC, Atal Seva Kendra
यमुनानगर में खुला सीएससी सेंटर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए शहर से लेकर गांवों तक में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) व अटल सेवा केंद्र खोले गए हैं। किसी भी केंद्र पर शुल्क की सूची नहीं लगी है। जिससे लोगों को यह पता चल सके कि किस योजना के आवेदन या सुविधा के लिए उनसे कितना पैसा लिया जाना है।
सरकार ने जिस सेवा के 10 से 30 रुपये निर्धारित कर रखे हैं उसके लिए भी 100 से 150 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इनकी अवैध वसूली से जनता त्रस्त हो चुकी है। यह मामला खुद भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा भी गत सप्ताह जिला सचिवालय में हुई दिशा की बैठक में उठा चुके हैं। सपरा ने बताया था कि लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर 100 से 150 रुपये लोगों से लिए जा रहे हैं, जबकि इसका पंजीकरण मुफ्त है।
विज्ञापन

रेट लिस्ट लगी है या नहीं इसकी पड़ताल करने के लिए हमारी टीम कई सीएससी पर पहुंची। एक पर भी रेट लिस्ट नहीं मिली। यदि किसी को अपना रिहायशी या जाति प्रमाणपत्र बनवाना है तो उसके भी कम से कम 100 रुपये लिए सीएससी पर लिए जा रहे हैं। आय और रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने का रेट अधिकतम 30 रुपये निर्धारित है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का रेट भी सरकार ने 10 रुपये तय कर रखा है। जिला में 920 सीएससी संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट वरयाम सिंह का कहना है कि सीएससी के बाहर व अंदर किन-किन सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, यह तो बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है। मगर रेट लिस्ट कहीं भी नहीं लगाई गई है। रेट पता नहीं होने से लोगों को भी जेब ढीली करनी पड़ रही है। यदि सीएससी पर लोगों को सुविधाएं इतनी ही पारदर्शिता व बिना हेराफेरी के दी जा रही हैं तो रेट लिस्ट लगाने में क्या हर्ज है।
सभी के लिए रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य कर रखा है। फिर भी कहीं रेट लिस्ट नहीं है। जिन अधिकारियों की जांच करने की जिम्मेदारी है, वह निरीक्षण करने से पहले ही फोन करके सीएससी संचालकों को अलर्ट कर देते हैं। निरीक्षण की वीडियो बनाते हैं, जिसमें सबकुछ सही दिखाया जाता है। ऐसा करके कागजी कार्रवाई को साफ सुथरा दिखाया जाता है।

तीन दिन पहले ही कई सीएससी का निरीक्षण किया था, सभी पर रेट लिस्ट लगी थी। सरकार की ओर से निर्धारित सुविधाओं के अलावा जो अन्य योजनाएं हैं, उनकी रेट लिस्ट लगाने को भी सीएससी संचालकों को कहा गया है। कोई भी निर्धारितसे ज्यादा राशि नहीं ले सकता। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - विनय गुलाटी, डीआईओ, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed